
How to Calculate Gratuity: केंद्र ने शुक्रवार को नए श्रम संहिताओं को लागू करने की घोषणा की गई है ताकि कारखानों और श्रमिकों को नियंत्रित करने वाले पुराने नियमों में सुधार किया जा सके। बता दें कि कुल 29 नियमों से से चारों श्रम संहिताओं में बदलाव किया गया है। इसमें काम करने की सीमा, ग्रेच्युटी, घर के काम करने के व्यवस्था जैसी चीजें शामिल हैं। बता दें कि पहले जहां नौकरीपेशा लोगों को ग्रेच्युटी पाने के लिए 5 साल का समय कंपनी में पूरा करना होता था। वहीं अब इस समय को कम करके केवल 1 साल कर दिया गया है। अगर आप भी नौकरी करती हैं, तो नीचे लेख में आसान भाषा में समझें नए नियम और 15 हजार की बेसिक सैलरी में आपको कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी-

अगर आप नौकरी में नए-नए हैं, तो पहले समझे कि ग्रेच्युटी क्या है। बता दें कि ग्रेच्युटी कर्मचारी को मिलने वाला एक खास तरह का धनराशि है, जो कंपनी द्वारा उसे उसकी लंबी और वफादार सेवा के लिए दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission Explained: फिटमेंट फैक्टर क्या है? जानें इसका आपकी सैलरी पर क्या होगा असर
पहला सवाल जो क्लियर हो गया है कि अब ग्रेच्युटी 5 साल के बजाय 1 साल में मिलेगी। वहीं अब दूसरा सवाल आता है कि अगर मेरी बेसिक सैलरी 15 हजार है, तो मुझे कितनी ग्रेच्युटी मिलेगी, तो नीचे समझें-
बता दें कि ग्रेच्युटी को निकालने के लिए कर्मचारी की आखिरी बेसिक सैलरी और डीए का योग लिया जाता है। इसके बाद इसे 15 से गुणा करके 26 से डिवाइड करना होता है।
अब यकीनन आपके दिमाग में 15 और 26 क्या है यह समझ नहीं आ रहा होगा, तो बता दें कि 26 आपके वर्किंग डेज और 15 ग्रेच्युटी के तय दिनों को बताते हैं।
ग्रेच्युटी निकालने का फार्मूला- अंतिम बेसिक सैलरी × (15/26) × नौकरी के साल
1500 × 15/26× 1= 8,653 rupees

इसे भी पढ़ें- 8th Pay Commission: अगर 19 हजार है बेसिक सैलरी तो 8वां वेतन लागू होने पर कितने बढ़ेंगे पैसे? जानें पूरा गणित
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।