सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट की सही उम्र क्या है? जानें विभिन्न पदों पर नौकरी पाने की अधिकतम आयु सीमा

Indian government job rules: 12वीं पास करने के साथ ही अधिकतर स्टूडेंट्स सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। सरकारी नौकरी एक ऐसा करियर ऑप्शन है, जिसे देश के लगभग लाखों युवा अपनाते हैं। दो प्रश्न जो अक्सर लोगों के मन में बना रहता है वह है कि गवर्नमेंट जॉब की रिटायरमेंट और इसे पाने की अधिकतम उम्र क्या होती है। बता दें कि केंद्र और राज्य सरकारों ने इस संबंध में स्पष्ट नियम बनाए हुए हैं। वहीं नौकरी पाने की अधिकतम आयु सीमा यह बताती है कि आपके पास सरकारी क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए कितना समय है। अब ऐसे में अगर आप बीच उम्र में सरकारी नौकरी की तैयारी करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि अधिकतम आयु सीमा क्या है। इस लेख में आज हम आपको रिटायरमेंट उम्र और नौकरी पाने की अधिकतम आयु के बारे में बताने जा रहे हैं।
सरकारी नौकरी पाने की अधिकतम आयु सीमा (Maximum Age Limit for Application)

- UPSC सिविल सेवा (IAS, IPS) पद पर नियुक्त कर्मचारी की आवेदन करने की अधिकतम आयु 32 वर्ष है। साथ ही OBC कैंडिडेट को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है।
- SSC CGL (केंद्रीय कर्मचारी) के पदों पर आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए अधिकतम आयु 27 से 32 वर्ष (पद के अनुसार) के बीच है। इसके अलावा OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है।
- बैंक PO (SBI PO, IBPS PO) के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 30 वर्ष है। तय नियम के अनुसार आरक्षण भी दिया जाता है।
- रेलवे (RRB NTPC, Group D) अधिकतम आयु आवेदन करने की 30 से 33 वर्ष (पद के अनुसार) है।
- राज्य स्तरीय PCS/PSC (राज्य प्रशासनिक सेवा) वैकेंसी पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 से 40 वर्ष (राज्य के नियमों के अनुसार) है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार 3 से 10 वर्ष तक की छूट मिलती है।
- वरिष्ठ/अकादमिक पदों पर निकली भर्ती आवेदन के लिए अधिकतम आयु 40 से 50 वर्ष या उससे अधिक है। इसके साथ ही शैक्षणिक और उच्च प्रशासनिक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा काफी अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें- Government Job Rules: टैटू बनवाने के कारण नहीं मिल सकती है ये सरकारी नौकरियां, यहां देखें लिस्ट
सरकारी नौकरी में रिटायरमेंट की सही उम्र (Government Job Retirement Age India)

- केंद्र सरकार के कर्मचारी की रिटायरमेंट उम्र 60 वर्ष है, लेकिन चिकित्सा पेशेवर के कुछ पदों पर नियुक्त कर्मचारी रिटायरमेंट आयु सीमा 65 वर्ष तक है। इसके अलावा विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर की सेवानिवृत्त होने की उम्र 65 वर्ष तक है।
- राज्य सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु सीमा 58 वर्ष से लेकर 60 वर्ष है। हालांकि यह राज्य पर निर्भर करता है। कई राज्यों में यह 60 वर्ष है, लेकिन कुछ राज्यों में विशिष्ट पदों जैसे शिक्षक के लिए यह 62 वर्ष है।
- वहीं अगर बात करें जजों के सेवानिवृत्ति की तो हाई कोर्ट जज के लिए 62 वर्ष और सुप्रीम कोर्ट जज के लिए 65 वर्ष है। बता दें कि साथ ही इसके लिए विशेष संवैधानिक प्रावधान भी है।
- वर्तमान स्थिति के अनुसार, केंद्र सरकार ने वर्तमान में सामान्य कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को 60 वर्ष से आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं किया है। इसलिए अधिकांश केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 60 वर्ष ही सेवानिवृत्ति की सही उम्र है।
इसे भी पढ़ें- प्राइवेट जॉब ही नहीं, सरकारी नौकरी वाले कर्मचारियों के लिए भी हैं कायदे-कानून, एक हंसी भी पड़ सकती है भारी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।