October 1 2025 Rule Changes: अक्टूबर की शुरुआत होते ही आम आदमी की जेब पर भी सीधा असर पड़ने वाला है। आज से ही कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनमें कई चीजों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसमें रेलवे टिकट बुकिंग, UPI पेमेंट, बैंकिंग सर्विसेज, LPG और बीमा जैसी रोजमर्रा से जुड़ी चीजें शामिल है। नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार के मौके पर यह बदलाव होने से लोगों की जेब पर असर साफ दिखाई देगा। आज से किन चीजों पर (Rule Change From 1st October) क्या बदलाव हुए हैं, उसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।
1 अक्टूबर 2025 से इंडियन रेलवे ने टिकट बुकिंग में होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए बदलाव किया है। इसके तहत जैसे ही यात्रियों के लिए रिजर्वेशन काउंटर खुलेगा, 15 मिनट के अंदर केवल वही लोग ऑनलाइन बुकिंग कर पाएंगे, जिन्होंने आधार वेरिफिकेशन करवा रखा होगा। आप अगर . IRCTC वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कर रही हैं, तो भी यह नियम लागू रहेगा। अभी यह नियम केवल तत्काल टिकट बुकिंग करने वाले लोगों को दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Small Cap vs Large Cap म्यूचुअल फंड्स में से क्या है ज्यादा सही? जानें निवेश करने के लिए बेहतर ऑप्शन
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की खबर से आम लोग परेशान हो गए हैं। कुछ समय पहले ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमत में कमी की थी, लेकिन अक्टूबर में फिर से कीमतें बढ़ा दी गई हैं। यह बढ़े हुए प्राइस 1 अक्टूबर यानी आज से लागू हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें - इन 10 गलतियों के कारण आधार के साथ पैन कार्ड नहीं हो पाता लिंक, तुरंत कर लें ठीक
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने जुलाई में यह जानकारी दी थी कि वह यूपीआई फीचर्स में बदलाव करने वाला है। इसमें पीयर टू पीयर (P2P) कलेक्ट ट्रांजैक्शन को हटा दिया जाएगा। फाइनेंशियल फ्रॉड को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस फीचर को ऐप्स से हटाने पर यूजर्स सिक्योरिटी मजबूर होगी। यह बदलाव भी 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाला है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।