National Youth Day 2024: आखिर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस, जानें महत्व और थीम

हर साल स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल भारत में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

 
why national youth day is celebrated
why national youth day is celebrated

हर साल 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को समर्पित है। 12 जनवरी 1863 के दिन कोलकाता में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस को मनाने की शुरुआत 1985 को हुई थी। तब से लेकर आज तक हर साल 12 जनवरी को युवा दिवस या Youth Day के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और आदर्शों के लिए भारत में ही नहीं पूरे विश्व में प्रसिद्ध थे। कम उम्र में ही अपने विचारों से दुनियाभर में अपनी अलग छवि और पहचान बनाई थी। वे हमेशा अपनी विचारों से युवाओं को प्रेरित किया करते थे, इसी कारण उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।

कैसे हुई युवा दिवस मनाने की शुरुआत

National Youth Day

साल 1984 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने उस साल को अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया। जिसके बाद भारत सरकार ने इस पर विचार किया और 1984 के बाद से हर साल स्वामी विवेकानंद जी के जयंती यानी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का फैसला लिया। बता दें कि 1985 को देश में पहली बार राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

साल 2024 में क्या है राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम

इस साल राष्ट्रीय युवा दिवस का थीम इट्स ऑल इन द माइंड (Its All In The Mind) रखा गया है। इस थीम के अर्थ है सब कुछ आपके दिमाग में है। सरल शब्दों में इस थीम को समझने की कोशिश करें तो यह है कि आप अगर कुछ करने की ठान लेते हैं, तो उस चीज या काम को पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

इसे भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir Free Prasad Online: घर बैठे फ्री में ऐसे बुक कर सकते हैं राम मंदिर का प्रसाद

राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का क्या उद्देश्य है?

when is national youth day celebrated

किसी भी देश के बेहतर विकास उस देश के युवाओं के ऊपर निर्भर करता है। भारत युवा आबादी वाला देश है और देश की तरक्की यहां के युवाओं के ऊपर निर्भर करती है। इसलिए देश के युवाओं की सही मार्गदर्शन के लिए इस दिन को मनाया जाता है। विवेकानंद जी के जयंती पर युवा दिवस मनाने का यही उद्देश्य है कि युवा विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों और देश की तरक्की में अपना योगदान दें।

कैसे मनाया जाता है युवा दिवस

देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन सभी स्कूल और कॉलेज में थीम के साथ प्रतियोगिता रखी जाती है। इसके अलावा बच्चे स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचार के बारे में बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: मिलिए 500 से अधिक महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन बनाने के क्षेत्र में रोजगार दे रहीं व्योमिनी सोशल फाउंडेशन की फाउंडर प्राची कौशिक से

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Messo and Flipkart

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP