herzindagi
why we should not cut nails and hair on tuesday m

क्‍या मंगलवार और गुरुवार को नहीं काटने चाह‍िए नाखून और बाल? जानें इसके पीछे की मान्यताएं

हिंदू मान्यताओं के अनुसार मंगलवार और गुरुवार को नाखून और बाल काटने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।   
Editorial
Updated:- 2022-05-11, 16:33 IST

हिंदू धर्म में ऐसी कई पुरानी परंपराएं हैं जो आज भी चली आ रही है। इसी परंपरा के अनुसार मंगलवार और गुरुवार को बाल और नाखून काटने की मनाही होती है। इसके पीछे कई धार्मिक कारण हैं। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार भगवान विष्णु का दिन है। इस दिन नाखून या बाल काटने से भगवान नाराज हो जाते हैं। जिससे घर में सुख-शांति और धन की कमी होने लगती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि मंगलवार और गुरुवार को नाखून और बाल काटने से क्या-क्या प्रभाव पड़ता है? इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने जाने माने पंडित, एस्ट्रोलॉजी, कर्मकांड,पितृदोष और वास्तु विशेषज्ञ प्रशांत मिश्रा जी से बातचीत की उन्होंने बताया कि मंगलवार और गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटने से घर में कलह होता है। इसके साथ ही छोटे भाई या फिर बेटे की तबीयत पर इसका प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इसके अन्य प्रभाव के बारे में।

आर्थिक स्थिति

nails and hair should not be cut on tuesday

ऐसी मान्यता है कि इस दिन बाल कटवाने से बृहस्पति देव नाराज हो जाते हैं। जिस वजह से इंसान कई संकटों से घिर जाता है। घर में सुख-शांति और धन की कमी होने लगती है। एक्सपर्ट के अनुसार बृहस्पति का सीधा संबंध हमारी बुद्धि से होता है। ऐसे में इस दिन नाखून और बाल काटने से इंसान की बुद्धि कमजोर होने लगती है। इसलिए इस दिन लोग नाखून और बाल काटने से बचते हैं।

खून संबंधित रोग

मंगलवार के दिन नाखून और बाल काटने की मनाही होती है। ऐसा कहा जाता है कि मंगलवार को बाल या नाखून काटने से खून से संबंधित रोग हो सकते हैं। क्योंकि नाखूनों का संबंध ग्रहों से जोड़कर देखा जाता है। मंगलवार का दिन मंगल देवता का दिन होता है। मंगल जिसका संबंध मनुष्य के खून से होता है। इसके अलावा छोटे भाई से अनबन भी हो सकती है। मंगलवार के दिन ब्रह्मांड में अनेक तरह की ऊर्जा मानव शरीर पर प्रभाव डालता है। ऐसे में ग्रहों का शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। जिस वजह से कई तरह के दुखों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भी इस दिन नाखून काटने के लिए मना किया जाता है। (गृह क्लेश को दूर करने के उपाय)

दरिद्रता

मंगलवार और गुरुवार को बाल और नाखून काटने से घर में दरिद्रता आती है। दरिद्रता का मतलब घर में आवश्यक चीजों की कमी होना है। जब जरूरी चीजों की कमी होती है; तो उसे धन की कमी या दरिद्रता कहते हैं। दरिद्रता का अर्थ केवल धन की कमी नहीं है बल्कि जो इंसान तन, मन और धन तीनों तरह से परेशान हो वह दरिद्र है। लेकिन इससे आपको छुटकारा मिल सकता है।

दरिद्रता को दूर करने के उपाय

nails and hair should not be cut on tuesday ()

हिंदू शास्त्र के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन होता है। इस दिन उनकी पूजा करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि मंगलवार को विधि-विधान से पूजा करने से दरिद्रता दूर हो जाती है। अगर आप दरिद्रता से परेशान हैं, तो इस आसान उपाय को कर सकते हैं। (दरिद्रता कैसे करें कम)

इसे जरूर पढ़ेंःKya Kehta Hai Shastra: छींक आना कब होता है शुभ और कब होता है अशुभ

उपाय

शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन बजरंग बली का पाठ जरूर करें। यह पाठ मंदिर में बैठकर करना चाहिए। इससे जीवन में चल रहे सभी तरह के कष्ट दूर हो जाएंगे। मंगलवार के अलावा आप शनिवार को भी हनुमान जी का पाठ कर सकते हैं। (हनुमान चालीसा पाठ)

कलह

घर में कलह-क्लेश का माहौल अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में कलह रहता है वह लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसी वजह से मंगलवार और गुरुवार को नाखून और बाल काटने के लिए मना किया जाता हैं। क्योंकि इससे घर में कलह हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ेंःवास्तु से जुड़ी इन गलत धारणाओं को सच मान लेते हैं लोग, एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई

कलह दूर करने उपाय

nails and hair should not be cut on tuesday ()

घर से कलह दूर करने के लिए हनुमान जी के सामने मंगलवार के दिन पंचमुखी दीपक जलाएं। इस दिन घर में अष्टगंध की खुशबू जरूर फैलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होगा। घर से कलह दूर होगा साथ ही सुख-शांति बनी रहेगी।

गुरु कमजोर होता है

इस दिन नाखून और बाल काटने से गुरु कमजोर होता है, जिससे धन की कमी होने लगती है। आज भी कई लोग इस नियम का पालन करते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।