बीते कुछ दिनों टीवी इंडस्ट्री से कई हैरान करने वाली ख़बरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर करण मेहरा को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। और अब ये टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी से जुड़ी शॉकिंग ख़बर सामने आई है। बीते दिनों यानी 4 जून की रात को एक्टर पर्ल वी पुरी को POCSO के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक्टर पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगा है।
पर्ल वी पुरी को गिरफ्तार किए जाने पर पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी है, कि यह एक पुराना केस है। लड़की का आरोप है कि एक्टर ने टीवी सीरियल में काम दिलाने के नाम पर शोषण किया है। इस वक़्त एक्टर पुलिस की कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ चल रही है।
पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतरीं अनीता हसनंदानी
View this post on Instagram
नागिन 3 में पर्ल वी पुरी के साथ काम कर चुकीं अनीता हसनंदानी उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि यह झूठ और बकवास है। अनीता के अलावा एकता कपूर और अली गोनी ने भी पोस्ट शेयर कर पर्ल के सपोर्ट में उतर आए हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है और सच जल्द ही लोगों के सामने आ जाएगा। बता दें कि नागिन 3 में पर्ल वी पुरी और अनीता हसनंदानी के अलावा सुरभि ज्योति भी लीड रोल में नज़र आईं थीं। पर्ल वी पुरी सीरियल के अलावा वीडियो सॉन्ग 'तेरी आंखों में' में दिव्या खोसला कुमार के साथ नज़र आ चुके हैं। फ़िलहाल एक्टर टीवी शो ब्रह्मराक्षस 2 में अंगद मेहरा का किरदार निभा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें:Celeb Wedding: यामी गौतम ने लिए 'सात फेरे', देखें शादी और मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें
करिश्मा तन्ना के साथ रिलेशनशिप में थे पर्ल
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और पर्ल वी पुरी दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं, कुछ समय तक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए थे। शुरुआत के समय में करिश्मा और पर्ल के बीच सबकुछ ठीक था, लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई, जिसके बाद दोनों ने अपना रिश्ता ख़त्म कर लिया। हालांकि दोनों ने अपने इस रिश्ते को हमेशा दोस्ती का नाम दिया था, लेकिन इनकी तस्वीरें कुछ और ही बताती थीं। वहीं ब्रेकअप के बाद भी दोनों काफ़ी अच्छे दोस्त हैं।
इसे भी पढ़ें:कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को कैसे लें गोद? जानें तुरंत क्या करना चाहिए
पिता नहीं चाहते थे पर्ल बने एक्टर
साल 2013 में टीवी शो ‘दिल की नज़र से ख़ूबसूरत’ से एक्टिंग में कदम रखने वाले एक्टर पर्ल वी पुरी के पिता का निधन पिछले साल अक्टूबर में हुआ था। उस वक़्त एक्टर अपने शो की शूटिंग में बिजी थे। हालांकि एक शो के दौरान उन्होंने बताया कि पिता कभी नहीं चाहते थे कि वह एक एक्टर बनें, लेकिन अपने सपनों के लिए वह घर से भाग गए थे। उस समय उनके पास पैसे नहीं थे, ऐसे में वह पानी-पुरी खाकर भूख मिटाते थे। यही नहीं मीडिया को उन्होंने बताया कि एक बार वह 9 दिनों तक भूखे रहे थे।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों