सलमान के साथ इन फिल्मों में काम करने से मना कर चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने ऐसी कई फिल्मों में काम करने से मना कर दिया, जिसमें सलमान खान बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। 

movies rejected by priyanka chopra opposite to salman khan
movies rejected by priyanka chopra opposite to salman khan

प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और सफल एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। खासतौर से, बॉलीवुड में तो वह हर बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। सलमान खान से लेकर शाहरूख खान तक, हरर स्टार के साथ उनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं।

वहीं, अगर सलमान खान के साथ उनकी फिल्मों की बात की जाए, तो 'मुझसे शादी' करोगी, 'सलाम-ए-इश्क' और 'गॉड तुस्सी ग्रेट' हो, जैसी कई फिल्मां में उन्होंने स्क्रीन शेयर की है। हालांकि, ऐसी कई फिल्में भी हैं, जिसमें सलमान खान बतौर लीड एक्टर थे और निर्माता प्रियंका चोपड़ा को बतौर हीरोइन साइन करना चाहते थे, लेकिन प्रियंका ने अपनी व्यस्तताओं और अन्य कारणों के चलते फिल्म में एक्टिंग करने से मना कर दिया। इनमें से कुछ फिल्में तो रिलीज होने के बाद सुपरहिट भी हुईं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने काम करने से इंकार कर दिया था-

भारत

movies rejected by priyanka chopra

जून 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'भारत' में सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आए थे। दर्शकों को सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री ऑन-स्क्रीन बहुत पसंद आई थी। हालांकि, इस फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस प्रियंका को साइन किया गया था और उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए हां भी कह दिया था। इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया गया था। लेकिन फिल्म में अपने हिस्से को शूट करने से कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बाहर हो गई। दरअसल, उस समय वह निक जोनास से शादी की तैयारियों में जुटी थीं और इसलिए उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बता दें कि प्रियंका ने निक जोनास से शादी दिसंबर 2018 में की थी।

इसे जरूर पढ़ें-इन बेहतरीन फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुकी हैं ऐश्वर्या राय बच्च

किक

priyanka chopra  rejected movies

जुलाई 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'किक' के लिए सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा को चुना गया था। हालांकि, उन्होंने कुछ अज्ञात कारणों के चलते फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने से इनकार कर दिया। बाद में यह रोल जैकलीन फर्नांडीजकी झोली में चला गया और फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पंसद किया। खासतौर से, जुम्मे की रात में अपने डांस मूव्स से तो जैकलीन ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया।

इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट

सुल्तान

यह तीसरी फिल्म है जिसे प्रियंका ने सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को सलमान खानकी मुख्य स्पोर्ट्स ड्रामा में बतौर फीमेल एक्ट्रेस चुना गया था। लेकिन प्रियंका ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चाहती थीं कि उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा इस भूमिका को निभाएं। उसने निर्माताओं को अपने नाम की सिफारिश भी की क्योंकि उसे लगा कि यह परिणिति के करियर को एक किक स्टार्ट देगा। लेकिन अंततः इस भूमिका को अनुष्का शर्मा ने निभाया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

तो आप किस फिल्म में सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा को देखना अधिक पसंद करते? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit- Instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP