Close
चाहिए कुछ ख़ास?
Search

    मुगल साम्राज्य के इन शक्तिशाली बादशाहों के बारे में कितना जानते हैं आप? 

    मुगल साम्राज्य में अकबर बादशाह के अलावा भी कई ऐसे शक्तिशाली बादशाह रहे हैं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।   
    author-profile
    Updated at - 2022-03-09,11:29 IST
    Next
    Article
    most powerful mughal emperor in hindi

    भारत का प्राचीन इतिहास बड़ा दिलचस्प रहा है कई वंशों ने हिंदुस्तान पर कई सालों तक हुकूमत भी की है जैसे-मुगल साम्राज्य, मौर्य साम्राज्य आदि। इसके अलावा और भी कई ऐसी शख्सियत रही हैं, जिनके नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। लेकिन हिंदुस्तान पर कई दशकों तक मुगल साम्राज्य का शासन रहा है और इस दौरान न सिर्फ भारत में कई ऐसे मकबरे, किले और इमारतों का निर्माण हुआ, जो आज भी भारत की ऐतिहासिक इमारतों में शुमार हैं जैसे-लाल किला, ताजमहल, आगरा का किला, जामा मस्जिद आदि।

    इसलिए कई लोग मुगल सल्तनत के बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं, इसलिए कई लोग मुगल साम्राज्य का इतिहास और मुगल बादशाहों के बारे में जानने और समझने के लिए बेताब रहते हैं। अगर आप भी मुगल साम्राज्य और मुगल बादशाहों के बारे में जानने के इच्छुक हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे मुगल बादशाहों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है।

    बादशाह बाबर 

    Mughal king babar

    मुगल साम्राज्य का सबसे शक्तिशाली और इस साम्राज्य की शुरुआत करने वाला बादशाह बाबर है। इनका पूरा नाम जहीरुद्दीन मुहम्मद था लेकिन सिंहासन पर बैठने के बाद इन्हें बाबर ने नाम से जाना जाता था। इन्होंने 1526 में बाबर की सेना ने पानीपत की लड़ाई में दिल्ली के लोदी सल्तनत से संबंधित एक बहुत बड़ी सेना को हराया और दिल्ली पर कब्जा कर मुगल साम्राज्य की नींव रखी थी।

    इसे ज़रूर पढ़ें- मुगल साम्राज्य की इन शक्तिशाली महिलाओं के बारे में कितना जानते हैं आप? 

    बादशाह हुमायूं 

    मुगल साम्राज्य का दूसरा सबसे ताकतवर शासक हुमायूं था, जिसका पूरा नाम नसीरुद्दीन हुमायूं था। हालांकि, हुमायूं ने अधिक समय तक हिंदुस्तान पर शासन नहीं किया था लेकिन कहा जाता है कि उनका मुगल साम्राज्य की नींव को मजबूत करने और आगे बढ़ाने में काफी योगदान रहा है। उन्होंने मुगल सल्तनत को विस्तार देने का काम किया था और चौसा का युद्ध, देवरा का युद्ध आदि जैसे युद्ध भी लड़े। लेकिन सन 1556 में अपने पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरकर बादशाह की मौत हो गई और इसके बाद मुगल साम्राज्य का उत्तराधिकारी उनके पुत्र अकबर को बनाया था। 

    बादशाह अकबर 

    Mugal king akbar in hindi

    यकीनन आप सभी इस बात से वाकिफ होंगे कि अकबर मुगल साम्राज्य का सबसे महान और शक्तिशाली बादशाहों में से एक था। जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को सिंध के राजपूत किले यानि अमरकोट में हुआ था। अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अकबर मुगल साम्राज्य का तीसरा बादशाह और हुमायूं का बेटा था। अकबर ने न सिर्फ मुगल साम्राज्य का विस्तार किया बल्कि इन्होंने कई मकबरे, इमारतों का भी निर्माण करवाया, जिसकी खूबसूरती की पूरी दुनिया आज भी दीवानी है। 

    बादशाह जहांगीर 

    Mughal king jahangir

    जहांगीर, अकबर के बाद मुगल साम्राज्य का सबसे महान बादशाह रहा है। जहांगीर का जन्म 31 अगस्त 1569 को सिंध फ़तेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की कुटिया में हुआ था, उनको सलीम जहांगीर के नाम से भी जाना जाता था। जहांगीर, अकबर मुगल बादशाह का बेटा था, जिसने अपने शासनकाल में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्य भी करवाए थे। हिन्दुस्तान पर जहांगीर ने 3 नवंबर 1605 से लेकर 28 अक्टूबर 1627 शासन किया था। 

    बादशाह औरंगजेब

    Humayun

    कहा जाता है कि औरंगजेब मुगल साम्राज्य का सबसे प्रभावशाली और सख्त बादशाह था, जिसने हिंदुस्तान पर कई तरह कानून को भी लागू किया था। बता दें कि औरंगजेब का पूरा नाम मुहिउद्दीन मोहम्मद था लेकिन उन्हें प्रजा आलमगीर या औरंगजेब के नाम से पुकारते थे। यह मुगल साम्राज्य का छठा और अकबर के बाद सबसे शक्तिशाली बादशाह था, जिसने अपने शासनकाल में कई बड़े बदलाव भी किए थे। 

    इसे ज़रूर पढ़ें- मुगल बादशाह अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप? 

    बता दें कि बादशाह ने लगभग 1658 से लेकर 1707 तक शासन किया था। इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि औरंगजेब के बाद मुगल साम्राज्य सिकुड़ना शुरू हो गया था यानि अपने बिखरने लगा था।

    हालांकि, इन बादशाहों के अलावा भी मुगल साम्राज्य के कई ऐसे शक्तिशाली बादशाह रहे हैं, जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है जैसे शाहजहां आदि। यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

    Image Credit- (@Wikipedia)

    Disclaimer

    आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

    बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

    Her Zindagi