कपड़े सुखाते वक्त नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, वरना पड़ जाएंगे दाग

महिलाएं कपड़े सुखाते वक्त जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जिसके कारण उनके कपड़ों पर दाग लग जाता है। ऐसे में जानते हैं, उन गलतियों के बारे में... 
clothes hacks in hindi
clothes hacks in hindi

कपड़े धोना आसान काम नहीं होता। ऐसे में छोटी सी लापरवाही धुले धुलाए कपड़ों को गंदा कर सकती है। लेकिन कुछ महिलाएं कपड़े सुखाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर देती हैं, जिसके कारण कपड़ों पर दाग लग जाते हैं और ये दाग कपड़े से आसानी से नहीं हटते। ये निशान न केवल आपका लुक खराब कर सकते हैं बल्कि ऐसे निशान वाले कपड़े पहने भी नहीं जाते हैं। हम आपको बताएंगे कि कपड़े सुखाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और महिलाओं को कौन-सी गलतियां करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...

कपड़े सुखाते वक्त ना करें ये गलतियां

  • कुछ महिलाएं कपड़े सीधे करके सुखाती हैं। लेकिन महिलाओं को हमेशा कपड़े उल्टे करके सुखाने चाहिए। तेज धूप में अगर सीधे करके कपड़े सुखाए जाएं तो डिजाइन व रंग दोनों ही हल्के पड़ सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को कपड़े उल्टे या अंदर की तरफ सुखाने चाहिए।

clothes wasing tips

  • महिलाएं तेज हवा के चलने पर कपड़ों पर चिमटियां लगाती हैं, जिससे कि कपड़े ना उड़ें। बता दें कि अगर चिमटी लोहे की या स्टील की है तो इससे कपड़ों पर जंग का निशान आ सकता है। यह निशान आसानी से नहीं हटता है। ऐसे में अगर आप कपड़ों पर चिमटियां लगाती भी हैं तो कपड़े को उल्टा करके उनके साइडों में लगाएं। कपड़ों के बीच में या किसी डिजाइन के ऊपर चिमटी ना लगाएं। इससे अलग आप लोहे की चिमटी का इस्तेमाल न करके लकड़ी की चिमटी का इस्तेमाल करें।
  • कभी-कभी जगह की कमी होने के कारण महिलाएं एक कपड़े के ऊपर दूसरा कपड़ा डाल देती हैं, लेकिन वे यह भूल जाती हैं कि दोनों कपड़े गीले हैं और दोनों पर एक दूसरे का कलर आ सकता है। इसके कारण भी कलर के निशान जिद्दी हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें -डिटर्जेंट का चक्कर छोड़िए... पानी में सिर्फ इस 1 चीज को मिलाकर धो सकती हैं दाग वाले कपड़े, चमक देख पड़ोसी भी पूछेंगे टिप्स

  • बता दें, महिलाएं कपड़ों को सूखाने से पहले उन्हें अच्छे से नहीं निचोड़ती हैं, जिसके कारण तेज हवा के साथ उड़ने वाली धूम मिट्टी उन गीले कपड़ों पर चिपक जाती है। ऐसे में गंदगी के कारण ये कपड़े गंदे लगते हैं। महिलाओं को कपड़े तेज हवा में अच्छे से निचोड़कर सुखाने चाहिए।

clothes wasing tips in hindi

  • यदि आप रंगीन कपड़े सुखा रही हैं तो ऐसे में साथ में सफेद कपड़े न सुखाएं। बता दें कि रंगीन कपड़ों का निशान सफेद कपड़ों पर चढ़ गया तो हटता नहीं है और कपड़ा आगे चलकर नहीं पहना जाता है। ऐसे में सफेद और रंगीन कपड़ों को एक तार पर न सुखाकर अल-अलग तार पर सुखाएं, जिससे कपड़े पर निशान न आए।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP