कपड़े पर लग गया है जंग का दाग, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

दाग के कारण कपड़े की खूबसूरती कम हो जाती है। इसलिए समय रहते ही आपको दाग को हटाना चाहिए। इसे हटाने के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। 
Updated:- 2023-07-20, 14:26 IST
tips to remove rust stain from clothes

कपडों पर दाग लगना सामान्य है, लेकिन कुछ दाग देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं। क्या आपकी फेवरेट शर्ट पर जंग का दाग लग गया है? जिसके कारण आप उस शर्ट को दोबारा नहीं पहनती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कपड़े पर लगे जंग के दाग को हटाने का आसान तरीका बताएंगे। 

बेकिंग सोडा से हटाएं जंग के दाग

how to use baking soda for rust stain

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर के कामों में किया जाता है। दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा बेहद कारगर घरेलू उपाय है। अगर किसी कारण आपके कपड़े पर जंग का दाग लग गया है, तो आप इसके लिए बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकती हैं। 

कैसे हटाएं बेकिंग सोडा से दाग

  • 3 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 कप पानी मिलाएं, ताकि यह गाढ़े पेस्ट में बदल जाए। 
  • अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर, कुछ देर के लिए रगड़ें। 
  • करीब 10 मिनट बाद कपड़े को साफ पानी से धो लें। 

दाग हटाने के लिए 

  •  नींबू का रस
  • नमक
  • सिरका
  • लॉन्डरी डिटर्जेंट 

इसे भी पढ़ें: इन 3 हैक्स को करें फॉलो, कपड़े पर लगे आयरन के दाग हो जाएंगे गायब

कपड़े पर लगे जंग के दाग को कैसे हटाएं?

  • 2 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच नमक डालें।
  • अब इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगा लें। 
  • करीब आधे घंटे बाद कपड़े को पानी से धो लें। 
  • इससे ज्यादा कपड़े पर नींबू का रस लगाने से फैब्रिक खराब हो सकता है, क्योंकि नींबू में एसिड पाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Hacks: पुराने और जिद्दी जंग के निशान छुड़ाने के आसान तरीके

दाग हटाने के लिए कपड़े को कैसे धोएं

  • 1 कप पानी में 3-4 चम्मच अनडायल्यूटेड सिरका मिलाएं। 
  • अब दाग वाली जगह पर सिरका डाल दें। 
  • एक ब्रश की मदद से अच्छे से कपड़े को रगड़ लें। 
  • ऐसा करने से दाग आसानी से हट जाएगा। 

कपड़े को डिटर्जेंट से धोएं

अब आखिर में आपको दाग वाले कपड़े को डिटर्जेंट से धोना चाहिए। वॉशिंग मशीन में कपड़ा धो रही हैं, तो कपड़े को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। डिटर्जेंट डालें और 2 वॉश के बाद कपड़े को पानी से धो लें। 

सिरका से कैसे हटाएं जंग के दाग

how to use vinegar for rust stain
अगर गलती से कपड़े पर जंग का दाग लग गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए दाग को हटाने का एक आसान और असरदार घरलेू उपाय लेकर आए हैं। सिरका का इस्तेमाल घर की सफाई में किया जाता है। आप इसकी मदद से दाग भी हटा सकती हैं। 

दाग हटाने के आसान हैक्स

hacks to clean stain on clothes

  • अगर आपके कपड़े पर दाग लग गया है, तो इसे तुरंत साफ करना चाहिए। इससे दाग जिद्दी नहीं होते हैं और आसानी से साफ हो जाते हैं। 
  • कपड़े पर से दाग हटाने के लिए ब्लीच का उपयोग न करें। इसके एक इस्तेमाल से दाग हट जाता है, लेकिन यह कपड़े को खराब कर देता है। 
  • दाग को हटाने के लिए आपको कपड़े को ठंडे पानी में भिगोना चाहिए। इससे दाग आसानी से हट जाता है। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।