सफेद कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग मिनटों में होंगे दूर... इन 2 स्टेप्स के साथ ऐसे करें साफ

How do you get stains out of white clothes: सफेद कपड़े हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा रहे हैं। यह एक ऐसा कलर है, जो हर ओकेजन पर अच्छा ही लगता है। गर्मियां शुरू होने वाली है, ऐसे में सभी लोग लाइट कर्ल्स की कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं। सफेद कपड़े पहनने पर तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन इन पर गंदगी और दाग बहुत जल्दी लग जाते हैं। अगर सफेद कपड़े पर थोड़ा सा भी दाग लग जाए, तो वो बेकार ही हो जाते हैं।
सफेद कपड़े पर लगे दाग को साफ करना आसान नहीं होता। कितना भी कुछ कर लोग दाग पूरी तरह से जाता ही नहीं है। सोशल मीडिया पर एक हैक काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद कपड़ों पर लगे दाग को साफ करने का एक सस्ता और आसान नुस्खा बताया जा रहा है। अगर आप भी अपने सफेद कपड़ों के दाग घर पर साफ करना चाहते हैं, तो आपको यह वायरल हैक जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानें, सफेद कपड़े से दाग कैसे दूर करें?
यह भी देखें- Easy Hacks: सफ़ेद कपड़े में लगे किसी भी दाग को हटाने के लिए अपनाएं ये हैक्स
क्या-क्या चाहिए

- फैब्रिक व्हाइटनर
- लिक्विड डिटर्जेंट
- पुराना टूथब्रश
कपड़ों के दाग को कैसे साफ करें?
सफेद कपड़ों से जिद्दी दाग हटाने के लिए सबसे पहले दाग वाली जगह पर फैब्रिक व्हाइटनर लगा दें। इसे 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। तय समय के बाद इसे एक टूथब्रश की मदद से रगड़ें। इससे जिद्दी दाग भी ढीले पड़ने लगेंगे। इसके बाद, उसी दाग वाली जगह पर कपड़े की जरूरत के हिसाब से लिक्विड डिटर्जेंट डाल दें। इसे एक बार फिर से रब करें। 2 मिनट तक इसे रगड़ने के बाद दाग गायब होने लगेंगे। इसे पानी की मदद से साफ कर लें। इस तरीके से दाग पूरी तरह साफ हो जाएगा। ध्यान रहे इस तरीके से आप रंगीन कपड़ों के दाग साफ नहीं कर सकते।
इन तरीकों से भी साफ होंगे दाग

- नींबू की मदद से भी सफेद कपड़ों के दाग साफ किए जा सकते हैं। इसके लिए दाग पर नींबू का रस डालकर उसे 30 मिनट छोड़ दें। बाद में उसे डिटर्जेंट से साफ कर लें।
- सिरके की मदद से भी दाग साफ किए जा सकते हैं। इसके लिए आधा लीटर पानी में 2 चम्मच सिरका मिलाकर उसमें कपड़े को भिगो लें। इससे दाग साफ हो सकता है।
- बेकिंग पाउडर को दाग वाली जगह पर छिड़क दें। इसके बाद, उसे रगड़कर साफ कर लें। इससे दाग का सफाया हो सकता है।
यह भी देखें- Stain Cleaning: सफेद शर्ट पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग को हटाने के लिए ये नुस्खे अपनाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।