Morning Mantras: सुबह उठकर इन मंत्रों के जाप से नहीं होती घर में धन की कमी

Dhan Labh Ke Liye Subha Padhe Ye Mantra: मंत्रों का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व बताया गया है।
मंत्र जाप करने से न सिर्फ जीवन में सकारात्मकता आती है बल्कि शरीर में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है।
इसके अलावा, नियम के साथ मंत्र जाप करने से जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाता है।
शास्त्रों में हर परिस्थति और समय प्रहर के अनुसार मंत्र बताये गए हैं जिनका जाप लाभदायक सिद्ध होता है।
ठीक ऐसे ही सुबह के समय के लिए भी कुछ मंत्र वर्णित हैं जिनके जाप से धन लाभ के योग बनने लग जाते हैं।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर सुबह उठते बिस्तर किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
धन लाभ के लिए सुबह जपे जाने वाला मंत्र

- 'पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्'।
- इस मंत्र के रोजाना सुबह जाप से मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का वास घर में स्थापित होता है।
- साथ ही, इस मंत्र का प्रभाव से धन वृद्धि में बाधा लाने वाले दोष भी दूर होते हैं।
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम
कर्ज मुक्ति के लिए सुबह जपे जाने वाला मंत्र
- 'ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:'
- इस मंत्र का रोजाना सुबह जाप से कर्ज की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
- दिया गया लौट आता है और लिया गया कर्ज आसानी से चुक जाता है।
आय वृद्धि के लिए सुबह जपे जाने वाला मंत्र

- 'ॐ धनाय नम:'। इस मंत्र के जाप से तरक्की (तरक्की के उपाय) के मार्ग खुलने लगते हैं।
- आय में आ रही बाधा दूर होने लगती है और आय में वृद्धि होती है।
- उच्च तनख्वा के साथ उच्च पद के लिए भी मार्ग खुलते दिखाई देते हैं।
यह भी पढ़ें: Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'
सुख-समृद्धि के लिए सुबह जपे जाने वाला मंत्र
- 'कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्'।
- इस मंत्र के जाप से घर में सुख-समृधि का वास स्थापित होने लगता है।
- इस मंत्र का प्रभाव घर में संपन्नता लेकर आता है। घर धन-धान्य से भरा रहता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो, आपकी आर्थिक स्थिति सुधरे, तंगी से आपको छुटकारा मिल जाए और जीवन में आपकी तरक्की हो तो रोजाना सुबह उठकर इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।