Shani Dev Mantra: साढ़े साती और शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मों का फल देने वाला माना जाता है। जब किसी व्यक्ति पर शनि की साढ़े साती, ढैया चलती है या फिर कुंडली में शनि दोष होता है, तो व्यक्ति को कई तरह की चुनौतियों, मानसिक तनाव और संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इसके प्रभाव को कम करने के लिए लोग शनिवार को शनिदेव के सामने सरसों तेल का दीपक जलाते हैं।
अगर आप भी साढ़े साती और शनि दोष को दूर करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना प्रभावकारी साबित हो सकता है। नीचे लेख में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से उन मंत्रों के बारे में जानें जिनका नियमित जाप करने से शनि दोष के नकारात्मक प्रभाव कम कर सकते हैं।
शनि का मूल मंत्र और विधि (Shani Dev Mantra)

अगर आप शनि देव के क्रूर प्रभाव से परेशान हैं, तो शनि का मूल मंत्र का जाप करें। इसका जाप करने से शनि से संबंधित सभी कष्टों में शांति मिलती है और व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
इसे भी पढ़ें- Shanivar Ka Upay: बुरी ऊर्जा से बचाएगा काली सरसों का ये अचूक उपाय, बस करना होगा हर शनिवार
मंत्र- ॐ शं शनैश्चराय नमः
विधि- शनिवार के दिन कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करें। यह जाप पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ करना चाहिए। इसका नियमित जाप शनि के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने में मदद करता है।
शनि गायत्री मंत्र और विधि
- शनि गायत्री मंत्र शनिदेव की कृपा पाने और साढ़े साती के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए विशेष रूप से फलदायी है।
- मंत्र- ॐ भूर्भुवः स्वः। शन्नो देवी रभीष्टय आपो भवन्तु पीतये शं योरभि स्रवन्तु नः
- विधि- शनिवार को स्नान के बाद इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। यह मंत्र मन को शांत करते के सा सही निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है, जिससे संघर्ष कम होता है।
वैदिक शनि मंत्र और विधि

शनि दोष और साढ़े साती के कारण होने वाले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और दुर्भाग्य को दूर करने के लिए आप वैदिक शनि मंत्र का जाप कर सकते हैं।
मंत्र- नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥
विधि- शनिवार को वैदिक शनि मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक बल मिलता है तथा भय दूर होता है।
शनिवार मंत्र का जाप कैसे करें?
शनिवार के दिन करें। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहनें। फिर शनि देव की मूर्ति या तस्वीर के सामने तिल के तेल का दीपक जलाएं। अब रुद्राक्ष की माला से इन मंत्रों का जाप करना सबसे उत्तम माना जाता है।
साढ़े साती को कम करने के लिए किस चीज का दान करें?

शनिवार को गरीबों और ज़रूरतमंदों को काला तिल, तेल या उड़द की दाल का दान करना भी शनि दोष दूर करने का एक प्रभावी उपाय माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- शनिवार के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करते समय किन नियमों का करें पालन? पंडित जी से जानें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
- शनिवार के दिन क्या करें?
- शनिवार के दिन काले तिल का दान करें
- शनिवार के दिन शनि देव को किसका फूल चढ़ाएं?
- शनिवार के दिन शनि देव को अपराजिता का फूल चढ़ाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।