image

Pradosh Vrat Puja Mantra 2025: साल के आखिरी प्रदोष व्रत में करें इन मंत्रों का जाप, जीवन के सभी कष्ट होंगे दूर

Pradosh Vrat Mantra 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का काफी महत्व इस बार ये व्रत 17 दिसंबर को पड़ रहा है। ऐसे में आप इस दिन खास मंत्रों के जाप जरूर करें, ताकि व्रत अच्छे से पूरा हो सके।
Editorial
Updated:- 2025-12-16, 16:42 IST

Pradosh Vrat Mantra 2025: हिंदू धर्म में प्रदोष का व्रत बहुत विशेष होता है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसे बच्चों के अच्छे जीवन और धन-धान्य के लिए होता है। अगर आप भी इस व्रत को रख रही हैं, तो इसमें कथा के साथ-साथ मंत्रों का जाप जरूर करें। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने ऐसे मंत्रों के बारे में बताया है, जिनका जाप करने से आपके प्रदोष का व्रत पूरा हो जाएगा।

प्रदोष व्रत पूजा मंत्र (Pradosh Vrat Puja Mantra 2025

  • ऊं नमः शिवाय यह भगवान भोलेनाथ का सबसे पावन मंत्र माना जाता है। जो भी इस मंत्र का जाप करता है उसके मन को शांति मिलती है। साथ ही मन की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इससे आपका ध्यान कार्य में भी पूरी तरह से लगता है।
  • ऊं महादेवाय नम: जो भी इस मंत्र का जाप करता है उस पर भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। जीवन की सभी रुकावटों को कम करते हैं।
  • ऊं कार्तिकेय नम: मंत्र का जाप जरूर करें। इससे कुंडली के दोष कम होते हैं। इस मंत्र के जाप से कुंडली के दोष दूर होते हैं।

2 - 2025-12-16T132857.657

  • ऊं पार्वती नम: मंत्र का भी आप जाप कर सकती हैं। इससे आपके वैवाहिक जीवन में कुशलता बनी रहेगी।
  • ऊं हौं जूं सः ऊं भूर्भुवः स्वः ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊं स्वः भुवः भूः ऊं सः जूं हौं ऊं इस मंत्र का जाप करने से हमेशा भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

किस विधि से करना चाहिए मंत्रों का जाप

  • प्रदोष व्रत के दिन पहले आपको स्वेत वस्त्र को धारण करना चाहिए।
  • इसके बाद शिवलिंग का दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक करें।
  • फिर शिवलिंग के सामने बैठकर दीया जलाएं।
  • इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
  • इसके बाद न को शुद्ध कर इन मंत्रों का 108 बार या अपनी इच्छानुसार जाप करना करना है।
  • इससे आपके व्रत का फल अच्छा प्राप्त होगा।

1 - 2025-12-16T132900.278

 

इसे भी पढ़ें: Pradosh Vrat Date 2025: कल है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानें शिव आराधना का महा शुभ समय और पूजा विधि

साल के आखिरी प्रदोष व्रत में आप इन मंत्रों का जाप करना न भूलें। इससे आपके जीवन में परिवर्तन नजर आएगा। साथ ही आपके बच्चों के जीवन में बदलाव और धन-धान्य में बढ़ोतरी नजर आएगी। इससे आपको भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इसलिए आप पूजा के समय इन मंत्रों का जाप जरूर करें। साथ ही इनके महत्व का अर्थ भी जरूर समझें।

Shivling (7)

इसे भी पढ़ें: Pradosh Vrat Mantra 2025: आज है दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत, शिव कृपा पाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;