Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'

Mantra Se Pehle Kyu Bola Jata Hai Om: हिन्दू धर्म में हर मंत्र से पहले ॐ का उच्चारण किया जाता है। हर मंत्र का आरंभ ॐ से ही होता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण और रोचक तथ्य।
- ॐ शब्द तीन अक्षरों से मिलकर बना है जो कि कुछ इस प्रकार है: अ, उ और म।
- ॐ को सृष्टि का प्रतीक माना जाता है। ॐ से ही सूर्य का जन्म हुआ है।
- ॐ का जाप करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- ॐ के जाप के अलावा हर मंत्र से पहले ॐ का उच्चारण किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: पढ़ाई में अवल आने के लिए करें मां सरस्वती के मंत्रों का जाप
- हर मंत्र के आगे ॐ लगता है फिर किसी मंत्र की शुरुआत होती है।
- इसके पीछे कई कारण मौजूद हैं जिनका उल्लेख शास्त्रों में मिलता है।
- भगवद्गीता में बताया गया है कि मंत्र से पहले ॐ (कैसे हुई 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र की उत्पत्ति) लगाना पुण्यकर होता है।
- ॐ लगाकर किसी मंत्र का जाप करने से मंत्र शुद्धि होती है।
- मंत्रोच्चारण में गति आती है और मंत्र सिद्ध होता है।
- मंत्र की शक्ति ॐ लगाने से कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है।
- ॐ में सभी वेदों और धर्म-शास्त्रों का सार समाया हुआ है।
- ऐसे में मंत्र से पहले ॐ लगाना सभी धर्म-शास्त्रों को पढ़ने के समान है।
- मंत्र से पहले ॐ लगाने से मंत्र की तीव्रता बढ़ जाती है।
- मंत्र की शक्ति जागृत होती है और भगवान (भगवान को क्यों लगाया जाता है भोग) तक जल्दी पहुंचती है।
- आगे ॐ लगाकर फिर मंत्र पढ़ने से जिस इच्छा की पूर्ती होती है।
- मंत्र के आगे ॐ लगाने से मंत्र का आधार मजबूत होता है।
- ऐसे में अगर मंत्र पढ़ते समय कोई गलती हो भी जाए तो वह मान्य नहीं होती।
- मंत्र के आगे ॐ लगाने से मंत्र पढ़ने में गलती होने पर दोष नहीं लगता है।
यह भी पढ़ें: कुबेर मंत्र के इस जाप से सदैव होगी माता लक्ष्मी की कृपा
- माना जाता है कि जिस मंत्र के आगे ॐ नहीं लगता वह फलित नहीं होता है।
- बिना ॐ लगाए मंत्र उच्चारण का कोई लाभ नहीं मिलता।
- बिना ॐ लगाए मंत्र का जाप करने से वह शुद्ध नहीं माना जाता है।
- ॐ के साथ मंत्र का जाप मनोकामना पूर्ती के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
तो इस कारण से हर मंत्र के पहले बोला जाता है ॐ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, wallpapercrave
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।