Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम

Mantra Likhne ke Labh Aur Niyam: हिन्दू धर्म में मंत्र जाप को ईश्वर प्राप्ति और इच्छा पूर्ती का सबसे सरल और उत्तम मार्ग बताया गया है।
मंत्र जाप दो तरीकों से किया जाता है: एक लिखित और दूसरा मौखिक। दोनों ही मार्ग व्यक्ति को भगवान की कृपा और उनका साथ दिलवाते हैं।
वहीं, आज हम आपको ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लिखित मंत्र जाप से जुड़ी बातें बताने जा रहे हैं।
इस लेख में हम आपको कौन से मंत्र लिखने चाहिए, मंत्र लिखने के नियम क्या हैं और उनसे मिलने वाले लाभ कौन से हैं आदि के बारे में बताएंगे।
लिखने वाले मंत्र (Writing Mantras)
- कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:॥
- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।।
- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
- ॐ नमो नारायण। या श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि।
- श्री राम, जय राम, जय जय राम (दो बार क्यों बोला जाता है राम-राम)
- ॐ गं गणपते नम:।
- ॐ हं हनुमते नम:।
- ॐ नम: शिवाय।
यह भी पढ़ें: Mantra Magic: हर मंत्र के आगे क्यों लगता है 'ॐ'
लिखित मंत्र जाप के नियम (Writing Mantras Rules)
- एक ही समय पर नियमपूर्वक मंत्र लिखना चाहिए।
- शारीरिक और मानसिक पवित्रता धारण करनी चाहिए।
- मंत्र लिखने से पहले हाथ, पैर एवं मुंह धो लें।
- मंत्र लिखते समय भगवान का ध्यान अवश्य करें।
- एक ही आसन पर बैठकर मंत्र लिखें।
- मंत्र लिखते समय मौन धारण करें।
- मन ही मन मंत्र का जाप करें।
- मंत्र की संख्या पहले से तय करें।
- किसी दिन कम किसी दिन ज्यादा, ऐसा न करें।
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: पढ़ाई में अवल आने के लिए करें मां सरस्वती के मंत्रों का जाप
लिखित मंत्र जाप के लाभ (Writing Mantras Benefits)
- मंत्र को लिखकर जपने से एकाग्रता बढ़ती है।
- मंत्र को लिखकर जपने से मन शांत होता है।
- बुद्धि तीव्र बनती है और दिमाग में ऊर्जा का संचार होता है।
- मंत्र लिखकर जपा जाए तो जल्दी सिद्ध होता है।
- लिखाकर मंत्र (गहरी नींद के लिए मंत्र) जाप करने से मनोकामना शीघ्र पूरी होती है।
- लिखकर मंत्र जपा करने से शरीर में दिव्य तेज उत्पन्न होता है।
- लिखित मंत्र जाप से हर प्रकार का दोष दूर होता है।
- मंत्र लिखकर जपने से ग्रह शांत होते हैं।
आप भी इन मंत्रों को लिखकर जाप कर सकते हैं और परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: pinterest, twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।