प्लास्टिक बोतल से बनाएं गर्मी में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

गर्मी में पानी से लेकर अलग-अलग प्रकार की सॉफ्ट ड्रिंक और जूस प्रोडक्ट लेकर आते हैं, जिसके कारण घरो में इन प्लास्टिक बोतल का ढेर लग जाता है। अब ऐसे में इन्हें इस्तेमाल करके कुछ लोग स्टोर करते तो वहीं कुछ लोग कचरा समझ कर कूड़े में फेंक देते हैं। अमूमन लोग इस मौसम में काम आने वाली चीजों को बाजार से खरीदकर लाते हैं, जिसके कारण अच्छा खासा पैसा खर्च हो जाता है। अब आप सोच रही होंगी कि प्लास्टिक बोतल और गर्मी में यूज होने वाले सामान से रिश्ता, तो बता दें कि बेकार समझी जाने वाली इन बोतल का इस्तेमाल आप गर्मा में यूज होने वाली चीजों को बनाने में कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको प्लास्टिक बोतल से क्या-क्या चीजें तैयार कर सकती हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
बोतल आइस पैक
घर में पड़ी प्लास्टिक बोतल की मदद से आप बोतल आइस पैक बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक छोटी बोतल लें। अब इसमें पानी भरकर फ्रिज में रखें। बर्फ जमने के बाद आप इसका इस्तेमाल चेहरा, सिंकाई करने आदि में आसानी से कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- घर में मौजूद इन 3 चीजों को आप कर सकते हैं कई तरीकों से रीयूज, फेंकने से पहले जान लें ये क्रिएटिव आइडियाज
बोतल की मदद से बनाएं तार
एक खाली प्लास्टिक बोतल से आसानी से तार बना सकती हैं, जिसका इस्तेमाल किसी चीज को बांधने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बोतल को कैंची या चाकू की मदद से ऊपर का हिस्सा काट लें। अब इस बोतल को पतला-पतला करते हुए तार या पट्टी आकार में काट लें। इसके बाद प्लास्टिक की पट्टी को हेयर ड्रायर से गर्म करें और दोनों हाथों से खींचते हुए इसे चारों ओर लपेटें। अब आप इसका इस्तेमाल अपने कंगन, आर्टिफिशियल फूल को सहेजने के लिए कर सकती हैं।
कूलिंग ड्रिप सिस्टम प्लांट्स
गर्मी के मौसम में पौधों में पानी डालने के तुरंत बाद वह सूख जाता है। अब ऐसे में कई बार लोग बाजार से कूलिंग ड्रिप खरीद कर लाते हैं। लेकिन आप इसे मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए बोतल के ढक्कन में छोटा छेद करें। इसके बाद पानी भरकर ढक्कन बंद कर उल्टा करके गमले में लगा दें। इससे पौधों को धीरे-धीरे पानी मिलेगा और गर्मी में वे सूखेंगे नहीं।
बर्ड फीडर बनाने के लिए
चिड़िया को खाना और पानी देने के लिए लोग गर्मी में बाजार से बर्ड फीडर खरीद कर लाते हैं। अगर आप बर्ड फीडर को खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो बता दें कि प्लास्टिक बोतल से आप इसे बना सकती हैं। इसके लिए एक प्लास्टिक बोतल में और इसमें कुछ छेद करें ताकि चिड़ियां अपनी चोंच आसानी से डाल सके। इसके बाद अंदर दाने भरें और पेड़ पर टांग दें। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल पक्षियों को पानी देने के लिए भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दही पकौड़ी से लेकर बेसन के सेव और नमक स्प्रिंकलर बनाने तक... यहां जानें प्लास्टिक की बोतल के स्मार्ट हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
- प्लास्टिक बोतल से क्या-क्या चीजें बना सकते हैं?
- पौधे लगाने के लिए गमले, सजावट के सामान और बच्चों के लिए खिलौने भी बना सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।