-1761737904315.webp)
हम सभी अपने घर को हमेशा आर्गेनाइज्ड रखना चाहती हैं। लेकिन अक्सर घर में कई छोटी-छोअी चीजें इधर-उधर बिखरी पड़ी रहती हैं, जिससे घर काफी फैला-फैला महसूस होता है। इन छोटी-छोटी चीजों को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने के लिए क्या किया जाए, यह हमें समझ ही नहीं आता है। अमूमन हम इसके लिए मार्केट से महंगे आर्गेनाइजर खरीदती हैं। जबकि आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो नारियल के बेकार समझे जाने वाले छिलके या खोल की मदद से अपने घर को बेहद ही आसानी से आर्गेनाइज्ड कर सकती हैं। यह एक बजट फ्रेंडली व इको-फ्रेंडली होम आर्गेनाइजिंग आइडिया है।
नारियल का छिलका काफी वर्सेटाइल होता है और आप इसकी मदद से बेहद आसानी से अपने पूरे घर को आर्गेनाइज कर सकती हैं। कॉम्पैक्ट होने की वजह से यह घर के किसी भी कोने, डेस्क, किचन, बाथरूम या प्लांट शेल्फ में आसानी से फिट हो सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम जानेंगे कि नारियल के छिलके को बतौर होम आर्गेनाइजर किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है-
नारियल का खोल या छिलका आपकी डेस्क को आर्गेनाइज करने में आपकी काफी मदद करेगा। इसमें आप छोटे स्टेशनरी आइटम को बेहद आसानी से रख सकती है। दरअसल, नारियल का गोल आकार चीजों को गिरने से रोकता है। इसके लिए आप नारियल का आधा शेल लें, किनारों को स्मूद करें और अपने डेस्क पर रखें। एक शेल में पेन, दूसरे में पेंसिल, एक में क्लिप्स और एक में स्टिकी नोट्स रखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चे की स्टेशनरी आइटम्स बिखरी रहती हैं इधर-उधर तो इन हैक्स की मदद से करें आर्गेनाइज
-1761740088826.jpg)
अक्सर हमारे पास कई तरह की छोटी-छोटी ज्वैलरी होती है, जो अक्सर गुम हो जाती है। ऐसे में आप इसे आर्गेनाइज करने के लिए नारियल के छिलके की मदद लें। यह रिंग, ईयररिंग्स और हेयरपिन्स आदि रखने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आप एक शेल में रिंग्स, दूसरे में ईयररिंग्स और बड़े शेल में ब्रैसलेट या वॉच आदि रख सकती हैं। अगर आप चाहें तो ज्वैलरी को ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए अंदर फील्ट या कॉटन लाइन कर सकती हैं।
आपको शायद अंदाजा ना हो, लेकिन नारियल का खोल आपके बाथरूम को भी बेहतरीन तरीके से आर्गेनाइज कर सकता है। इससे आपका बाथरूम देखने में भी क्लासी लगेगा। आप साबुन, कॉटन बॉल्स, मेकअप स्पॉन्ज या छोटी कॉस्मेटिक्स आइटम्स को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने के लिए इसका इस्तेमाल करें। काउंटर पर शेल में साबुन या कॉटन पैड रखें। अगर गीली चीजें रख रही हैं तो इस्तेमाल के बाद उन्हें सुखाना ना भूलें। आप अगर चाहें तो कई शेल्स को ट्रे में ग्रुप कर सकती हैं, इससे एकदम स्पा जैसा लुक आता है।
यह भी पढ़ें: कपड़ों की अलमारी नहीं रहेगी बिखरी-बिखरी, इन हैक्स की मदद से करें इसे आर्गेनाइज
अक्सर हम डाइनिंग टेबल पर टी-बैग्स, शुगर या कॉफी पाउच रखना पसंद करती हैं। अगर आप इन्हें आर्गेनाइज्ड और बेहद ही खूबसूरत तरीके से रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप नारियल के छिलके या खोल की मदद लें। इससे आपका डाइनिंग टेबल फैला हुआ नहीं लगता है और साथ ही साथ, यह काफी डेकोरेटिव भी लगता है।
-1761740105788.jpg)
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।