herzindagi
image

घर में मौजूद इन 3 चीजों को आप कर सकते हैं कई तरीकों से रीयूज, फेंकने से पहले जान लें ये क्रिएटिव आइडियाज

घर में मौजूद कई ऐसी चीजे हैं, जिन्हें आप पुराना या खराब हो जाने के बाद भी दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। इन चीजों को अगर आप क्रिएटिल तरीके से इस्तेमाल करेंगी, तो घर भी सुंदर लगेगा और ये चीजें भी वेस्ट नहीं होंगी।
Editorial
Updated:- 2024-12-16, 08:04 IST

हमारे घरों में कई सारी चीजों का इस्तेमाल होता है। अक्सर हम सभी ने अपनी मम्मी को देखा है कि किस तरह वो घर में मौजूद चीजों को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल कर लेती हैं। कभी रसोई में इस्तेमाल होने वाले डिब्बे तो कभी कोई चीज, मम्मियों को चीजें फेंकने के बजाय, उन्हें अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करना काफी पसंद होता है। कभी-कभी हम इन बातों को लेकर मम्मी का मजाक भी बनाया करते थे। लेकिन, असल में ये काफी क्रिएटिव है और आज के वक्त में तो चीजों को रीयूज करना और वेस्ट से बेस्ट बनाना काफी क्रिएटिव और ट्रेंडिंग भी हो गया है। आज हम आपको घर में मौजूद 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप फेंकने के बजाय, क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे कई काम की और खूबसूरत चीजें भी बनाई जा सकती हैं।

बिजली के फ्यूज बल्ब का इस्तेमाल

1 (12)

  • बिजली के फ्यूज बल्ब को आप कई तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इन्हें ऊपर के मेटल वाले हिस्से से कट करें।
  • बल्ब के अंदर से सारी चीजों को निकाल लें।
  • अब ग्लू की मदद से बल्ब के ऊपरी किनारे पर आप रस्सी या प्लास्टिक बैंड लगा सकती हैं।
  • इसे आप डोरी से बांध कर बालकनी या खिड़की में लगा सकती हैं।
  • इसमें फूल लगाए जा सकते हैं।
  • ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।
  • आप इनके अंदर छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम भी लगा सकती हैं।

चूड़ियों का इस्तेमाल

  • हमारे घरों में कई ऐसी चूड़ियां होती हैं, जिन्हें पुराना हो जाने की वजह से या सेट में से कुछ चूड़ियां खराब होने के बाद हम नहीं पहनते हैं।
  • इन्हें आप कई तरीकों से रीयूज कर सकती हैं।
  • आप चूड़ियों में लेस या पर्ल लगाकर इन सर्किल्स को मिरर के चारो ओर लगा सकती हैं।
  • चूड़ियों से आप वॉल हैंगिंग भी बना सकती हैं।
  • आप कार्ड बोर्ड और चूड़ियों की मदद से फोटो फ्रेम भी बना सकती हैं।
  • इसके अलावा पुरानी चूड़ियों से आप हैंगिंग डेकोरेटिव आइटम्स भी बना सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Nail Paint Bottle Reuse: बड़े काम की है नेल पॉलिश की खाली बोतल, बनाएं होम डेकोरेशन की ये चीजें

कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें

colddrink as a vase

  • हम सभी के घरों में कोल्ड ड्रिंक या जूस की खाली बोतलें होती हैं।
  • इनका इस्तेमाल आप गमलों के तौर पर कर सकती हैं।
  • इन बोतलों को कट करके आप हैंगिंग गमले भी बना सकती हैं।
  • आप इनका पेन स्टैंड बना सकती हैं।
  • इसके अलावा इन बोतलों को कट करके और डेकोरेट करके इनसे सजावट के आइटम्स भी बना सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें- Reuse Hacks: घर मौजूद हैं बहुत सारे खाली बॉक्स तो फेंके नहीं, ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

 

घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें हम कबाड़ समझकर फेंक देते हैं। लेकिन, असल में उन्हें काफी क्रिएटिव तरीके से रीयूज किया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।