दही पकौड़ी से लेकर बेसन के सेव और नमक स्प्रिंकलर बनाने तक... यहां जानें प्लास्टिक की बोतल के स्मार्ट हैक्स

यदि आप भी घर पर बेसन के सेव, दही पकौड़ी और नमक स्प्रिंकलर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप प्लास्टिक बोतल का यूज कर सकती हैं। आइए जान लेते हैं इसको बनाने का तरीका।
DIY Kitchen Tools

Plastic Bottle Reuse: हमारे घर की किचन में ऐसे बहुत से काम होते हैं। जिनको पूरा करने के लिए हमें मशीनी उपकरणों की जरूरत होती है। दरअसल, हर डिश को हम हाथों की मदद से नहीं बना सकते हैं। ऐसे में बाजार में इसके लिए तरह-तरह की मशीन आती हैं। वहीं हर में हर दिन कुछ-न-कुछ बनता रहता है। ऐसे में हमें इन मशीनों की जरूरत पड़ती रहती है। त्योहारों के आसपास तो घरों और कई तरह के पकवान बनते हैं। ऐसे में इन उपकरणों की मदद से कुछ चीजें जल्दी बन जाती हैं, लेकिन मार्केट में यह मशीनें काफी महंगी मिलती हैं। ऐसे में यह हर किसी के घर में नहीं मिलती हैं।

यदि आपको भी कुकिंग का शौक है और आप भी किचन में अक्सर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में एक हैक बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपके बहुत से काम आसान हो सकते हैं। दरअसल, आज हम आपको प्लास्टिक की बोतल की रियूज का एक तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप एक या दो नहीं बल्कि तीन काम निपटा सकती हैं। जी हां आपने एकदम सही सुना आज हम आपको खराब पड़ी प्लास्टिक की बोतल से कुछ चीजें बनाना सिखाने जा रहे हैं। ऐसे में आपको अब मार्केट से इन चीजों को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जान लेते हैं इनको बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं सेव मशीन

besan in water bottle

  • इसके लिए आपको एक प्लास्टिक की बोतल लेनी है।
  • अब आपको उसका ढक्कन निकालकर अलग रखना है।
  • फिर आपको पेंसिल या लोहे की इतनी पतली रॉड लेनी है
  • और उसको गैस पर गर्म करके उसकी मदद से ढक्कन में थोड़ी-थोड़ी दूर पर छेद कर दें।
  • अब आप इस बोतल में बेसन का बेटर भरें और ढक्कन बंद करके इससे बेसन के सेव बनाएं।

ये भी पढ़ें: टमाटर से लेकर हरी मिर्च...हफ्ते भर तक नहीं होंगी खराब, बस पॉलीथिन वाला यह हैक करें ट्राई

नमक स्प्रिंकलर बनाएं

how to make salt sprinkler with bottle

  • इसके लिए आपको छोटी कोई भी प्लास्टिक को बोतल लेनी है।
  • अब आपको उसके ढक्कन की साइड पर सेफ्टी पिन को गर्म करके छेद करना है।
  • आपका नमक स्प्रिंकलर बनकर तैयार है।
  • इसको आप चाहे तो कलर से डेकोरेट भी कर सकती हैं।

ऐसे बनाएं दही बड़े की मशीन

how to make mangodi

  • होली पर अधिकतर घरों में दही बड़े जरूर बनते हैं।
  • ऐसे में अक्सर लोग इसको बनाते समय सही शेप नहीं दे पाते हैं।
  • इसके लिए आपको प्लास्टिक की छोटी बोतल लेकर उसमें दही बड़े का बेटर भरना है।
  • अब आपको उस बोतल के ढक्कन पर एक थोड़ा बड़ा छेद करना है।
  • इसकी मदद से आप एकदम गोल आकार के दही बड़े बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: किचन में बिताना पड़ेगा कम वक्त, सिर्फ 1 कप से निपटाएं अपने ये काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP