"थंगाबली" निकितिन धीर और कृतिका सेंगर के घर आई नन्ही परी, शादी के आठ साल बाद बने माता-पिता

टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कृतिका सेंगर और पति निकितिन धीर के घर गुड न्यूज आई है। इस कपल ने बेटी ने जन्म लिया है। 

kratika sengar baby girl photos
kratika sengar baby girl photos

फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में थंगाबली के किरदार को भला कौन भूल सकता है। फिल्म में यह किरदार निकितिन धीर ने निभाया था, जिस कारण वो पूरे भारत में थंगाबली के नाम से भी जाने जाते हैं। वहीं उनकी पत्नी कृतिका सेंगर टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। इस कपल के घर ढेर सारी खुशियों ने दस्तक दी है, दरअसल 12 मई को एक्टर निकितिन धीर और कृतिका सेंगर माता-पिता बन गए हैं। उनके घर के एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। यह खबर से दोनों के घर में खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सितारे इस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

साल 2021 में आई थी प्रेग्नेंसी की खबर-

nikitin dheer blessed with a baby girl

कृतिका ने नवंबर 2021 में अपने प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। जहां उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिख था कि ‘निकितिन की खुशी सातवें आसमान पर है, वो पिता बनने के लिए बेहद उत्साहित हैं और मैं बेहद धन्य और आभारी महसूस करती हूं कि मैं जल्द ही मां बनने वाली हूं।’

कृतिका ने कराया था मैटरनिटी फोटोशूट-

कुछ समय पहले ही कृतिका ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा की थी, जिसमें उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। इन खूबसूरत फोटोज में कृतिका के साथ उनके पति निकितिन भी उनके साथ थे। इन फोटोज में दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे थे। जहां दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट में क्यूट सा मैटरनिटी फोटोशूट कराया था। इसके अलावा कृतिका ने एक सोलो फोटोशूट भी कराया था, जिसमें वो खूबसूरत ग्रीन गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रहीं थी।

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड के वो सेलेब्स जिन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद अलग ढंग से अनाउंस की अपनी प्रेग्नेंसी

निकितिन और कृतिका की लव स्टोरी-

Kratika Sengar ki beti

कहानी तब की है जब निकितिन थंगाबली के रोल के बाद चर्चा में आए थे। लोग उस समय उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सर्च कर रहे थे। उस समय कृतिका टीवी सीरियल ‘झांसी की रानी लक्ष्मी बाई’ में लीड किरदार निभा रहीं थी। साल 2014 के समय निकितिन धीर के पिता पंकज धीर एक फिल्म का निर्देशन कर रहे थे, जहां कृतिका फिल्म का ऑडिशन देने पहुंची थीं। इस दौरान पंकज ने न केवल लीड रोल दिया बल्कि निकितिन के लिए भी सेलेक्ट कर लिया। उन्हें कृतिका अपने बेहद पसंद आईं, पंकज धीर ने इस बारे में कृतिका से बात की और उनकी फैमिली से मिले। इस तरह निकितिन और कृतिका की पहली मुलाकात हुई। मिलने के बाद दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और दोनों की शादी हो गई।

इसे भी पढ़ें-भारती सिंह से लेकर अनुष्का शर्मा तक, ये सेलेब्स करवा चुकी हैं प्रेग्नेंसी फोटोशूट

शादी के 8 साल बाद बने पेरेंट्स-

kratika sengar and nikitin dheer blessed with baby girl

बता दें कि कृतिका सेंगर और निकितिन 3 सितंबर 2014 को शादी के बंधन में बंधे। शादी के करीब 8 साल बाद दोनों के जीवन में यह खूबसूरत क्षण आया है। जिसे दोनों ही बेहद इंजॉय कर रहे हैं।

अब बेबी का क्या नाम रखा जाता है, यह हम आने वाले समय में जानेंगे। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image credit- instagram

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP