Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

भारती सिंह से लेकर अनुष्का शर्मा तक, ये सेलेब्स करवा चुकी हैं प्रेग्नेंसी फोटोशूट

ऐसी कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपने प्रेग्नेंसी पीरियड की यादों को हमेशा ताजा बनाए रखने के लिए प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया।
Updated:- 2022-03-28, 14:30 IST
image

प्रेग्नेंसी पीरियड किसी भी महिला के लिए बेहद खास होता है, फिर चाहे वह कोई आम महिला हो या कोई सेलिब्रिटी। इन नौ महीनों में महिला हर दिन खुद में बदलाव होते हुए देखती है। इतना ही नहीं, वह इन खास पलों को हमेशा के लिए सजोंना चाहती है। एक बार बच्चा हो जाने के बाद केवल प्रेग्नेंसीस पीरियड की यादें ही उनके जेहन में रह जाती हैं। लेकिन उस समय को हमेशा आंखों के सामने रखने का एक आसान तरीका है प्रेग्नेंसी या मैटरनिटी फोटोशूट करवाना।

मैटरनिटी फोटोशूट का चलन पिछले कुछ समय में काफी बढ़ा है। हाल ही में सोनम कपूर ने भी अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। हालांकि, सोनम कपूर वो पहली सेलेब्स नहीं हैं, जिन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट करवाया हो। इससे पहले भी कई सेलेब्स ऐसा कर चुकी हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं-

सोनम कपूर

pregnancy photoshoot

हाल ही में, सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सोनम ने मेटरनिटी मोनोकिनी को कैरी किया था। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी और यह सोनम व आनंद का पहला बच्चा है, जिसे लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड है।

भारती सिंह

celebs pregnancy photoshoot

लाफ्टर क्वीन के रूप में जानी जाने वाली भारती सिंह भी जल्द की मां बनने वाली हैं। हाल ही में भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ मैटरनिटी फोटोशूट करवाया। इन तस्वीरो में भारती बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। भारती सिंह ऐसी पहली होस्ट हैं, जिन्होंने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी शो होस्ट किया है।

अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा के घर में जनवरी 2021 में वामिका का जन्म हुआ था। लेकिन बेबी के घर आने से पहले अनुष्का ने बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। हालांकि, यह फोटोशूट अनुष्का ने एक लीडिंग मैगजीन के लिए करवाया था, जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने इन तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर भी किया था।

इसे जरूर पढ़ें: एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने निभाई गोद भराई की रस्म में, खूबसूरत अवतार में आईं नजर

ईशा देओल

bollywood celebs pregnancy photoshoot

ईशा देओल ने भरत तख्तानी के साथ साल 2012 में शादी की थी और शादी के करीबन पांच साल बाद 20 अक्टूबर 2017 में ईशा ने अपनी पहली बेटी राध्या को जन्म दिया था। अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी के दौरान ईशा देओल ने बेहद ही खूबसूरत फोटोशूट करवाया था। इतना ही नहीं, वह अपने बेबी मून के लिए पति भरत के साथ प्रेग्नेंसी पीरियड में ग्रीस गई थीं और वहीं पर उन्होंने फोटोशूट करवाया था।  इसके बाद करीबन डेढ़ साल बाद उनकी दूसरी बेटी मिराया का जन्म हुआ। इस दौरान भी ईशा ने कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

करीना कपूर खान

celebrity pregnancy photoshoot

करीना कपूर खान जेह और तैमूर की मम्मी हैं। उन्होंने जेह के जन्म से पहले एक बेहद ही खूबसूरत फोटोशूट करवाया था। हालांकि, उनका यह फोटोशूट काफी अलग था। दरअसल, उन्होंने एक स्पोर्ट्स ब्रांड के साथ प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था और इस तरह उन्होंने एक्टिववियर को प्रमोट भी किया। 

 

इसे जरूर पढ़ें: पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को दें ये खास तोहफे

काजल अग्रवाल

actress pregnancy photoshoot

काजल अग्रवाल इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने साल 30 अक्टूबर 2020 गौतम किचलू के साथ शादी की थी। हालांकि, बेबी के जन्म से पहले काजल अग्रवालअपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट भी करवाया है। जिसमें एक तस्वीर में उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना है, जबकि अन्य तस्वीरें में वह अपने डॉग व हसबैंड के साथ नजर आ रही हैं।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।