
शादी हर किसी के जीवन का खास दिन होता है। इसलिए हर लड़की चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे। चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आमतौर पर मेकअप का इस्तेमाल किया जाता है।
लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां दुल्हन के चेहरे को पेंट से सजाया जाता है। शायद आपको यह सुनकर अजीब लगे। लेकिन यह सच है। चलिए जानते हैं कहां निभाया जाता है यह रिवाज और क्या है इसके पीछे का कारण।
यह रिवाज कोसोवो में निभाया जाता है। दक्षिणी कोसोवो के डोंजे लजुबिंजे इलाके में बोस्नियाई जाति के लोग रहते हैं। यह परंपरा करीब 2,000 साल पुरानी है।
यहां की आबादी करीब 3,000 है। लेकिन पिछले कई सालों से यह संख्या कम होती जा रही है, क्योंकि यहां के लोग बाहर जाकर बसने लगे हैं।
कोसोवो में दुल्हन को मेकअप के बजाय पेंट लगाकर सजाया जाता है। यहां शादी को आर्ट फेस्टिवल के रूप में देखा जाता है। यह सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे आजतक निभाया जाता है।
यहां दो दिन तक शादी के फंक्शन होते हैं। शादी के दिन यहां की महिलाएं ट्रेडिशनल बोस्नियाकड्रेस पहनती हैं। उनके चेहरे को सफेद रंग से पेंट किया जाता है। जिसमें लाल और नीले रंग से बिंदी बनाई जाती हैं। गोल्ड और सिल्वर कलर से लाइन डिजाइन बनाया जाता है। आईब्रो को भी बिंदी जैसी किसी चीज से कवर कर दिया जाता है।
इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि दुल्हन के चेहरे को सजाना बेहद मुश्किल काम है। जिस तरह ब्राइडल मेकअप करने में समय लगता है, उसी तरह पेंट से चेहरा सजाने में 2-3 घंटे लग जाते हैं। इस दौरान दुल्हन किसी भी तरह का कोई काम नहीं कर सकती है। वह किसी से बात नहीं कर सकती है, न ही कुछ खा-पी सकती है। (महिलाएं पैर की उंगली में बिछिया क्यों पहनती हैं)
इसे भी पढ़ें:Weird Wedding Ritual: एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण
कहते हैं न हर चीज को करने के पीछे कोई न कोई कारण जरूर छिपा होता है। यह बात भी इस रिवाज पर लागू होती है।
इस परंपरा को निभाने कारण बताया है प्रोफेसर ज़ावित रेक्सहेपी ने, जो बायोलॉजी के प्रोफेशर रह चुके हैं। जिन्होनें लोकल ट्रेडिशन पर एक किताब लिखी है।
उन्होनें बताया कि चेहरे को सजाने के लिए जिन रंगो और लाइन्स का उपयोग किया जाता है, वह खुशी, प्यार, सम्मान, सद्भाव का प्रतीक है।(जानें शादी से जुड़े अजीब रिवाज)
इसे भी पढ़ें:भारतीय शादियों की इन रस्मों के बारे में कितना जानती हैं आप, खेलें क्विज और दें सही जवाब
इस शहर में जुलाई-अगस्त के दौरान जमकर शादियां होती हैं। हालांकि, अब इस गांव में कम ही लोग हैं। लेकिन इस समय ज्यादातर लोग गांव लौटकर शादी करते हैं। इस दौरान यहां एक दिन में कम से कम दो शादी जरूरी होती है।
कहते हैं न समय सबकुछ बदल देता है। यह बात कुछ हदतक रीति-रिवाजों को भी प्रभावित कर रही है। अब कोसोवा में ऐसे लोगों की संख्या घटती जा रही है, जो इस परंपरा को निभाना चाहते हैं। इसी वजह से यहां पूरे गांव में केवल एक ही महिला है, जिसे यह मेकअप करना आता है। जिनकी उम्र अब 60 हो चुकी है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।