भारत विविधातओं का देश है। इस देश में भाषा से लेकर पहनावा तक आपको अलग-अलग देखने को मिलेगा। खासतौर पर बात जब शादी की आती है तो रस्म और रिवाज बेहद अलग होते हैं। भारत में शादी बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। तरह-तरह की रस्में निभाई जाती हैं। रिवाज भी राज्य अनुसार अलग-अलग होते हैं।
नक्षत्र पोर्थम
जैसा कि हिंदू धर्म में होता है, दूल्हा-दुल्हन की कुंडली मिलाई जाती है। उसी तरह तमिल नाडु शादियों में नक्षत्र पोर्थम होता है। तमिल कैलेंडर के अनुसार 12 गुण मिलाए जाते हैं। राशि के मुताबिक ही शादी का दिन और मुहुर्त निकाला जाता है।
पंडा काल मुहूर्त
यह रिवाज शादी से तीन या एक दिन पहले निभाया जाता है। इस रस्म में घर में बांस की लकड़ी लाई जाती है, जिसे दूध और पानी से साफ किया जाता है। अन्य लोग बांस को हल्दी और चंदन के पानी से धोते हैं। इसके बाद बांस को घर के बाहर कोने में रखा जाता है। इसके बाद बांस आम के पत्ते, केले के पौधे और रंग-बिरंगे फूल से सजाया जाता है। आखिर में आरती की जाती है और नारियल फोड़कर रस्म पूरी की जाती है। इसके बाद घर के बड़े लोग दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते हैं। (जानें जैन शादी से जुड़े रिवाज)
इसे भी पढ़ें:बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में
सुमंगली प्रार्थनानाई
यह महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली शादी से जुड़ी रस्म है। सुमंगली का अर्थ उस महिला से है जो अपने पति के साथ रहती है। वहीं, प्रार्थनानाई से तात्पर्य प्रार्थना से है। इस रस्म में 7 महिलाएं शामिल होती हैं, जिसमें 6 शादीशुदा महिलाएं और 1 जिसके पीरियड्स शुरू नहीं हुए हैं।(चावल फेंकने की रस्म क्यों होती है?)
इस रिवाज में तेल स्नान, नौ मीटर लंबी साड़ी पहनना, भगवान को प्रसाद चढ़ाना, हल्दी, कुमकुम और फूल से सजाया जाता है। साथ ही पूर्वजों,कन्या और फिर सुमंगलियों को पवित्रा खाना दियाा जाता है। सुमंगलियों की पूजा और भोग के बाद ही अन्य मेहमानों को खाना खाने की अनुमति होती है।
इसे भी पढ़ें:Universal Day of Culture: देश-विदेश में हैं शादी से जुड़े ये 5 अजीबो-गरीब रिवाज
मंगल स्नान
शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को नहाने से पहले हल्दी, कुमकुम और तेल लगाया जाता है। इसे मंगल स्नान कहा जाता है।
काशी यात्रा
इस रस्म में दूल्हा यह दिखावा करता है कि उसे शादी नहीं करनी है और वह काशी की यात्रा करने जा रहा है। यात्रा के लिए लड़के को एक डंडी के साथ छाता, चप्पल जैसी कुछ जरूरी चीजें दी जाती हैं। इस दौरान अपने बेटे को यात्रा करने से रोकता है और उसे शादी करने के लिए मनाता है और अपनी बेटी की शादी का प्रस्ताव रखता है। दूल्हा यह बात मान जाता है और उसे मंडप पर लेकर जाया जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों