herzindagi
Independence Day

Independence Day Shayari 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर इन देशभक्ति शायरियों के जरिए दें दोस्तों को शुभकामनाएं, राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो जाएगा मन

Swatantrata Diwas par Shayari 2025: 15 अगस्त के खास मौके पर अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को देशभक्ति से भरी बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन शायरियों की लिस्ट लाए हैं।
Editorial
Updated:- 2025-08-15, 00:20 IST

15 अगस्त, 1947 यानी वह सुनहरा दिन, जब हमें आजादी मिली थी। इस साल हम अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है, बल्कि यह वो दिन है जो हमारी रगों में देशभक्ति का जज्बा भर देता है, जो हमें एहसास दिलवाता है कि न जाने कितने देशभक्तों की शहादत के बाद हमें आजादी का यह दिन मनाने का मौका मिला है। इस दिन हर भारतवासी की आंखों में गर्व और दिल में देशभक्ति की हिलोरे लेती देशभक्ति की भावना अपने आप में खास होती है। इस खास दिन पर लोग एक दूसरे को बधाई संदेश देते हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को आजादी की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक से बढ़कर एक शायरी की लिस्ट लाए हैं। आइए एक नजर डालते हैं इनपर।

15 अगस्त पर शायरी (15 August Shayari 2025)

Independence Day slogan

1. आजादी आपके अस्तित्व को निखारती है,
आज़ादी ही आपको जीवन जीना सिखाती है।
Happy Independence Day 2025

2. वतन पर जो फिदा हो, अमर वो हर नौजवान होगा,
रहेगी जब तक दुनिया ये, अफ़साना उसका बयां होगा।
Happy Independence Day 2025

3. मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए
हमसे हमारी अब हसरत ना पूछो
बांध रखा सर पर तिरंगा कफन के लिए
Happy Independence Day 2025!

4. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देऱ पर,
हम उनो सलाम करते हैं।
Happy Independence Day 2025!

5. यह बात हवाओं को भी बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर जिसकी हिफाजत वीर जवानों ने की,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना
Happy Independence Day 2025!

6. भारत के उन वीरों को सलाम,
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत
Happy Independence Day!

यह विडियो भी देखें

7. गुलामी क्या थी यह हम क्या जानें
हमने तो हमेशा आजादी में सांस ली है।
गुलामी क्या है यह तो वही बता सकते हैं,
जिन्होंने आजादी के लिए जान दी है।
Happy Independence Day 2025!

 august best slogan

 

8. न पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है।
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है,
की हम सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तानी हैं।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025!

आजादी पर देशभक्ति शायरी (Desh Bhakti Shayari 2025)

9. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
Happy Independence Day!

 

 august slogan

 

10. चलो फिर से आज वह नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी वो ज्वाला याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे,
देशभक्तों के खून की धारा याद कर लें।
Happy Independence Day!

11. फना होने की इजाजत
नहीं ली जाती,
ये वतन की मोहब्बत है जनाब
पूछ के की नहीं जाती।
Happy Independence Day!

12. ये आन है तिरंगा
ये शान है तिरंगा
अरमान है तिरंगा
अभिमान है तिरंगा
मेरी जान है तिरंगा
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025!

13. आओ इस स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के बलिदान को याद करें,
देश की एकता और अखंडता के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करें
जय हिंद,जय भारत!
Happy Independence Day!

स्वतंत्रता दिवस शायरी (Independence Day Shayari 2025)

14. तीन रंग का नहीं वस्त्र ,
यह ध्वज देश की शान है
हर भारतीय की दिलों का स्वाभिमान है।
यही है गंगा यही है हिमालय,
यही हिंद की जान है,
और तीन रंगों में रंगा हुआ यह अपना हिंदुस्तान है।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025!

यह भी पढ़ें-Ram Mandir Rangoli Designs: राम के नाम से खिल उठेगा आंगन, केवल 30 मिनट में बन जाएंगे रंगोली के ये आसान डिजाइन

15. जिसका ताज हिमालय है,
जहां बहती है गंगा है,
जहां अनेकता में एकता है,
सत्यमेव जयते जहां नारा है,
वह भारत देश हमारा है
Happy Independence Day!

 

 august shayari

16. दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक जान हैं।
Happy Independence Day!

 AUGUST POSTER

 

 

17. भरा नहीं जो भावों से,
बहती जिसमें रसधार नहीं,
हृदय नहीं वह पत्थर है,
जिसमें देश के लिए प्यार नहीं। 
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025!

18. सुंदर है जग में सबसे नाम भी न्यारा है।
जहां जाति-भाषा से बढ़कर देश प्रेम की धारा है।
निश्चल पवन प्रेम पुराना,
वह भारत देश हमारा है।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025!

19. आजादी की लौ जली थी,
देशप्रेम की कली हर दिल में खिली थी।
न जाने कितने वीर जवानों ने की थी अपनी जान कुर्बान,
तब जाकर मिला है हमें आजादी का यह आसामान
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

20. भारत मां की जय का नारा है,
देश हमारा हमें सबसे प्यारा है।
हम सब के दिल में बसी है देशभक्ति की भावना
देशप्रेम से बड़ी नहीं है कोई साधना।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025।

21. मेरा देश..मेरा वतन,
प्रेम का, उन्नति का चमन।
मेरे देश पर कुर्बान मेरा जीवन,
देश से ही है मेरा तन-मन।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

Main (33)

22. हिन्दुस्तान हमें जान से प्यारा है,
आजादी के शुभ दिन पर यह हर भारतवासी का नारा है।
दिल में बसता है मेरा हिन्दुस्तान,
इस पर न्यौछावर है मेरी जान।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


23. मेरा देश, मेरा मुल्क, मेरा वतन,
इसके लिए कु्र्बान मेरा तन, मन और जीवन।
देश ने दी है मुझे मेरी पहचान,
गर्व से कहता हूं मैं मेरा भारत महान।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2025

Main (33)

24. भारत हमको जान से प्यारा है,
सबसे प्यारा ये तिरंगा हमारा है।
इस तिरंगे के नीचे एक हैं एक हैं हम सारे,
मन में गूंजते हैं देशभक्ति के नारे।
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

25. आजाद भारत के नागरिक हैं हम, हमारा है दिल से यह नारा।
भारत की तरक्की में न्योछावर है तन-मन यह हमारा।
शान से लहराता है जब झंडा हमारा,
लगता है हमें सारे जहां से प्यारा।
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

26. मिट्टी की खुशबू में वतन का प्यार है,
इससे ही तो मेरा सारा संसार है।
जान भी हंसकर दे दूं इसकी हिफाजत में,
क्योंकि ये मेरी भारत मां का उपहार है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।