15 अगस्त का दिन हर देशभक्त के लिए सबसे खास होता है। इस दिन देश का माहौल अलग ही होता है। हर गली-चौराहे पर आपको झंडा लहराते हुए लोग नजर आएंगे। देशभक्ति के नारे हमेशा हर मोहल्ले से सुनाई देंगे। देश के प्रति प्रेम और जज्बा, लोगों में जोश भर देता है। वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद जैसे नारे बच्चों के मुंह से भी आप सुनेंगे। लेकिन कई लोग ऐसे हैं, जो इस दिन कई कारणों के चलते घर से बाहर नहीं जा पाते। ऐसे में लोगों के पास शायरी और कोट्स ही अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का जरिया होता है। वह देशभक्ति से जुड़ी शायरी और तिरंगे की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट तो करते ही हैं। साथ में उन्हें अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शेयर भी करते हैं।
1- कौन कहता है अमर कोई नहीं होता,
जरा शहीदों के नाम पढ़ के तो देखो।
जिन्होंने हंसते-हंसते जान दे दी वतन पर,
उनकी कहानी को हर दिल में परख के तो देखो।
Happy Independence Day
2- वो नींद क्या जो चैन से आ जाए,
जब सरहद पर भाई ठंड में जम जाए।
हम चैन की सांस लें यहां बैठकर,
जब तक वो वतन की हिफाजत में जान गंवाए।
Happy Independence Day
3- न कोई शिकायत, न कोई गिला,
बस देश की मिट्टी से इतना रिश्ता मिला।
गोलियों की बारिश में हंसते रहे वो,
ताकि हमारा तिरंगा यूं ही लहराता मिला।
4- मेरा वतन, मेरी जान, मेरी पहचान है,
तेरे लिए ही दिल में इतना सम्मान है।
तेरी मिट्टी की खुशबू से मेरी सांसें महकती हैं,
तुझ पर ही मेरा जीना और मरना कुर्बान है।
5- सिर्फ एक पहचान से बढ़कर है ये रिश्ता,
हर हिंदुस्तानी के दिल में बसा है ये किस्सा।
धड़कन-धड़कन में बसी है आजादी की बात,
मेरे भारत की जय, यही है मेरी सौगात।
6- जान देकर भी अमर हो जाते हैं,
जो वतन के लिए कुर्बान हो जाते हैं।
मिट्टी में मिलकर भी महकते रहेंगे,
क्योंकि वो शहीद कहलाते हैं।
7- लहराता है ये आसमान में शान से,
बताता है कहानी वीर जवान से।
ये तिरंगा है हमारी जान का निशान,
हर भारतीय का है इसमें मान।
8- वतन की मोहब्बत में दिल ये दीवाना है,
इसकी हिफाजत करना ही अपना तराना है।
जान भी दे देंगे इस मिट्टी की खातिर,
क्योंकि इसका हर जर्रा हमारा फसाना है।
9-ना सोचा था, ना चाहा था, पर हुआ,
आजाद भारत का सपना आखिर पूरा हुआ।
इस मिट्टी में जो खून मिला है वीरों का,
उसका कर्ज हर भारतीय को चुकाना हुआ।
10- सरफरोशी की तमन्ना अब भी दिल में है,
वतन के लिए जीने-मरने की कसम भी दिल में है।
तिरंगे के साए में सदा रहेंगे हम,
इससे बढ़कर न कोई अपना, न कोई गम है।
11- हर लहर में गूंजे तिरंगे की कहानी,
हर रग में बसती है देशभक्ति रवानी।
ये सिर्फ कपड़ा नहीं, ये है वो ध्वज,
जिसमें बसी है करोड़ों की कहानी।
12- सर ऊंचा रखता है तिरंगा हमारा,
इस पर पहरा देता है सैनिक प्यारा।
खून की बूंदों से रंग इसकी खिलते हैं,
हवा में लहराकर भी दिल से मिलते हैं।
13- तिरंगे की शान न कभी झुकेगी,
सैनिक की जान भी देश पे लुटेगी।
सीमा पे खड़े वो गर्व से कहते हैं,
मेरे वतन की मिट्टी सबसे प्यारी रहेगी।
14- वो लम्हा भी क्या खूब था,
जब वतन के लिए खून बहा था।
शहीद के चेहरे पर मुस्कान थी,
क्योंकि तिरंगा उसकी चिता पर चढ़ा था।
15- सैनिक की वर्दी में छुपा है वो रंग,
जो तिरंगे में चमकता है संग।
जान भी कुर्बान कर दे हंसते-हंसते,
ताकि तिरंगा लहराए सदा ऊंचाई पे चढ़ते।
16- तेरी शान में सर झुका दूं,
तेरी आन में जान लुटा दूं।
तिरंगे की हिफाजत मेरा धर्म है,
इससे बढ़कर न कोई कर्म है।
17- केसरिया वीरता की पहचान,
सफेद देता अमन का पैगाम।
हरा रंग खुशहाली का संदेश,
तिरंगा है भारत का अभिमान।
18- सीमा पे खड़ा है वो वीर जवान,
दिल में तिरंगा, आंखों में अरमान।
धूप, ठंड, बरसात सब सह जाता है,
बस वतन की सलामती के लिए जीता है।
19- हाथ में बंदूक, दिल में प्यार,
सीमा की रक्षा में हरदम तैयार।
वो वीर जवान हमारी शान है,
जिस पर पूरा हिंदुस्तान कुर्बान है।
20- तेरी शान में सर झुका दूं,
तेरी आन में जान लुटा दूं।
तिरंगे की हिफाजत मेरा धर्म है,
इससे बढ़कर न कोई कर्म है।
21- देशभक्ति का जज्बा दिल में जगाना,
शहीदों के सपनों का भारत बनाना।
उनकी कुर्बानी का यही सम्मान है,
भारत को हरदम महान बनाना।
22- देशभक्ति का सबसे बड़ा सम्मान,
सीमा पर तैनात हर एक जवान।
उनके बलिदान से है भारत महान,
उनके हौसले को मेरा सलाम।
23- लहराए आसमान में ऐसे ये तिरंगा,
जैसे वीरों के लहू ने इसे सजाया हो।
हर रंग में बसी है एक कहानी,
जो हर भारतीय के दिल में समाया हो।
24- नींद अपनी बेच देता है,
चैन-ओ-आराम त्याग देता है।
वो वीर जवान ही तो है,
जो देश की खातिर जान दे देता है।
25- झंडा ऊंचा रहे हमारा,
लहराए ये तिरंगा प्यारा।
इसकी शान में जान लुटा देंगे,
भारत मां का नाम बढ़ा देंगे।
26- तीन रंग में बसा है सपना सारा,
हर दिल में बसा तिरंगा प्यारा।
कसम ये है, हरदम निभाएंगे,
झंडा ऊंचा सदा लहराएंगे।
27- इस धरती की माटी में खुशबू है बलिदान की,
हर कण में कहानी है वीर जवान की।
मर मिटेंगे इसकी रक्षा में हम,
ये कसम है भारत माँ की आन की।
28- ये धरती है मां, ये वतन है हमारा,
इससे बढ़कर न कोई सहारा।
देशभक्ति की राह पे चलना है हमें,
तिरंगे की शान में ढलना है हमें।
29- धरती सोने सी, नदियां चांदी सी,
इस पर लुटा दूं मैं जिंदगी पूरी सी।
देशभक्ति के गीत सदा गाऊंगा,
इस मातृभूमि पर सर झुकाऊंगा।
30- इस धरती की माटी में खुशबू है बलिदान की,
हर कण में कहानी है वीर जवान की।
मर मिटेंगे इसकी रक्षा में हम,
ये कसम है भारत माँ की आन की।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।