Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:49 AM IST

चुन्नी चढ़ाना से लेकर घड़ोली की रस्म तक, ये 3 रिचुअल्स हैं पंजाबी शादियों में बेहद जरूरी

शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में हम आपको शादी और इससे जुड़े रस्मों-रिवाजों के बारे में आपको न बताएं ये हो नहीं सकता। आज हम आपको पंजाबी शादियों के कुछ रस्मों के बारे में बताएंगे।  
Updated:- 2023-12-06, 15:36 IST
image

सभी जाति और धर्म की अपनी अलग रस्म और रिवाज होती है, जिसे शादी में निभाए जाते हैं और जिससे शादी संपन्न होती है। शादी का मतलब नाच, गाना, फैशन और फोटोशूट ही नहीं है बल्कि शादी ढेर सारे पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न होती है। पंजाबी शादियों में भले ही खूब सारा नाच-गाना और मस्ती हो, लेकिन शादी संपन्न के लिए इनके भी कई रस्में और रीति-रिवाज हैं, जिसे पूरा कर दो जोड़े शादी के बंधन में बांधते हैं। शादी में सबसे पहले रिश्ता पक्का होता है, जिसमें सगाई होती है। पंजाबी भाषा में इसे ठाका और रोका कहा जाता है।

चुन्नी चढ़ाने की रस्म क्या है?

Punjabi Wedding

पंजाबी शादी में चुन्नी चढ़ाने की रस्म को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस रस्म में लड़के के घर से लड़की के लिए चुन्नी आती है, जिसे होने वाली दुल्हन को उड़ाई जाती है। चुन्नी उड़ाने की रस्म के दिन ही सगाई भी होती है। होने वाली दुल्हन को चुनरी ओढ़ाकर लड़के वाले रिश्ता पक्का करते हैं और लड़की को अपने घर की बहू मानते हैं।

घड़ोली की रस्म क्या है?

punjabi wedding rituals

घड़ोली की रस्म पंजाबी शादियों में लड़की और लड़के दोनों के घर में होता है। इस रस्म में लड़की और लड़के की भाभी या फिर बहन मंदिर के पास घड़ा लेकर जाते हैं और वहां से पानी भरकर लाते हैं। मंदिर से घड़ा में पानी भरकर लाने को लेकर या मान्यता है कि दुल्हन और दुल्हे को देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिल गया। इस घड़े के पानी से होने वाले दूल्हे और दुल्हन को नहलाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Bengali Wedding Rituals: क्या है आई बूढ़ों भात की रस्म, जो बंगाली शादियों में दुल्हन के लिए है महत्वपूर्ण

चूड़ा पहनने की रस्म

punjabi wedding rituals step by step

पंजाबी शादी में चूड़ा का विशेष महत्व है। इस लड़की के मामा द्वारा होना वाली दुल्हन को पहनाया जाता है। चूड़ा को पहनाने से पहले दूध में गुलाब की पंखुड़ियों के साथ डुबोया जाता है। शादी में आए सभी मेहमान चूड़ा छूकर आशीर्वाद देते हैं। दुल्हन की आंख बंद होती है, तब मामा और मामी लड़की को चूड़ा पहनाते हैं। इस चूड़ा को शादी शुरू होने तक ढक दिया जाता है, ताकि दुल्हन की नजर चूड़े पर ना पड़े।

इसे भी पढ़ें: मराठी शादी में क्या है साखरपुडा की रस्म? जानें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।