Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:14 PM IST

मराठी शादी में क्या है साखरपुडा की रस्म? जानें

सभी जगह शादी-ब्याह के रस्मों रिवाज अलग-अलग होते हैं, बता दें कि मराठी शादी में भी कई तरह के रस्म होते हैं। आज के इस लेख में हम साखरपुडा के रस्म के बारे में जानेंगे।  
Updated:- 2023-11-13, 09:00 IST
image

सभी राज्य और समाज में शादी-ब्याह के रस्म अलग अलग होते हैं। साउथ इंडिया के अलग रस्म होते हैं, तो नॉर्थ इंडिया में कुछ अलग। महाराष्ट्र में भी शादी ब्याह के रीति रिवाज और रस्म बेहद अलग-अलग होते हैं। आज के इस लेख में साखरपुडा के बारे में बताएंगे, यह महाराष्ट्रीयन वेडिंग रिचुअल है, जो कि शादी के पहले होते हैं। महाराष्ट्रियन शादी में यह बेहद खास होती है और इस रस्म में दूल्हा एवं दुल्हन की मौजूदगी भी साथ में जरूरी होती है। कहा जाए तो यह शादी की पहली रस्म है, जिसके बाद दूसरी अन्य रस्म-रिवाज शुरू होती है। तो चलिए जानते हैं इस खास रस्म के बारे में कि यह क्या है और कैसे बनाया जाता है।

क्या है साखरपुडा

sakharpuda wedding rasam

साखरपुडा रस्म एक तरह से सगाई का ही रस्म है। उत्तर भारत में बहुत से जगह खासकर उत्तर प्रदेश में गोद भराई कहा जाता है और पंजाबियों में रोका। इस रस्म में लड़के वाले होने वाली वधू या दुल्हन के लिए 16 श्रृंगार का सामान, कपड़े- साड़ियां, गहने, मिठाई और फल लाया जाता है। लड़के वाले लड़की के घर आते हैं और लड़की को चौकी पर बिठाया जाता है। लड़की को कुमकुम और बिंदी लगाया जाता है। होने वाली दुल्हन के गोद में सुहाग का पिटारा रखा जाता है, साथ ही फल, मेवा और मिठाई भी रखी जाती है। बहुत से जगह पर इस साखरपुडा को ओली भरना भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Wedding Gifts: दूल्हा-दुल्हन को शादी में इन गिफ्ट्स को देकर करें खुश

घरवाले देते हैं उपहार

marathi wedding rasam

मुख्य सदस्यों के अलावा परिवार के दूसरे सदस्य जो मौजूद होते हैं, वो भी वधू के गोद में कुछ-कुछ अवश्य डालते हैं। लड़के की मां होने वाले वधू की गोद में एक शंकु के आकार का उपहार देती है, जिसे साखरपुडा कहा जाता है। सास द्वारा दिए गए शंकु के उपहार में गहने, साड़ी और दूसरी चीजें होती है। वहीं वधू के बाद लड़की वाले लड़के का तिलक करते हैं और उसकी गोद में भी पैसा, जेवर, फल, मिठाई और कपड़े देते हैं। इन सभी रस्मों के बाद लड़की और लड़का एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। दोनों तरफ के लोग होने वाले दूल्हा और दुल्हन को उपहार (दुल्हन को उपहार में क्या दें) और आशीर्वाद देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Wedding Ritual: दक्षिण भारत में शादी से पहले क्यों किया जाता है मंगल स्नान, जानें इसका महत्व 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।