पंजाबी शादी में निभाए जाने वाले इन रीति- रिवाज के बारे में जानते हैं आप?

पंजाबी वेडिंग में मस्ती के साथ ही कई अनोखे रस्म भी निभाए जाते है। जिनका अलग- अलग महत्व होता है। बता दे पंजाबी शादी के रीति- रिवाज सदियों से चलता आ रहा है। कई रिवाज काफी अनोखे भी होते है। कई रिवाज काफी मस्ती से भरे रहते है। जिसे निभाने में लोगों को काफी मजा भी आता है। पंजाबी शादी के रिवाजों को वहां के लोग काफी उत्साह से मनाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पंजाबी शादी के रीति- रिवाज के बारे में बताने वाले हैं।
यहां सगाई से पहले रोका भी होता है
कई लोग जानते भी नहीं होगे कि रोका क्या होता है, बता दे कि सगाई से पहले रोका होता है। इस रस्म का मतलब होता है कि अब दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता एक-दूसरे से तय हो चुका है। अब वह किसी और को रिश्ते के लिए नहीं देखेंगे। पंजाबी शादी में इस रिवाज को निभाया जाता है। इसके तहत कपल के परिवार एक जगह इकट्ठा होते है और पूजा पाठ करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Punjabi Bridal Look: ट्रेडिशनल पंजाबी दुल्हन लुक के लिए इस तरह करें मेकअप, नहीं हटेगी किसी की नजर
पंजाबी शादी में कीर्तन होते है
बता दे कि पंजाबी शादी में कीर्तन भी होता है। दूल्हा और दुल्हन दोनों के ही घर कीर्तन का आयोजन किया जाता है। रिश्ते की शुरुआत सही तरीके से हो इसलिए इस कीर्तन का आयोजन किया जाता है। यहां महिलाएं गाने गाती है कीर्तन करती है साथ ही डांस भी करती है। पंजाबी शादी में डांस ना हो ऐसा हो नहीं सकता।
इसे जरूर पढ़ें-जानें क्यों पंजाबी दुल्हनों के लिए खास होता है चूड़ा और कलीरे
पंजाबी शादी में चूड़ा का है विशेष महत्व
बता दे कि पंजाबी शादी में चूड़ा का एक विशेष महत्व होता है। पंजाबी शादी में दुल्हन के मामा दुल्हन के लिए चूड़ा खरीद कर लाते है। उस चूड़े को पहनाने से पहले इसे दूध में रखा जाता है। शादी के मंडप में ही दुल्हन को चूड़ा पहनाया जाता है। पहले के जमाने में लोग चूड़ा उतारने की रस्म भी करते थे लेकिन धीरे- धीरे अब यह रस्म खत्म हो गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।