Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की गुजराती रीति रिवाज से हुई शादी, देखें तस्वीरें

करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा शादी के बंधन में बंध गए हैं। गुजराती रीति रिवाज से हुई इस शादी की खूबसूरत तस्वीरें आप भी देखें।
Updated:- 2022-02-05, 21:01 IST
image

सेलेब्स की शादी का कुछ तो क्रेज होता है जो सभी के सिर चढ़कर बोलता है। यही कारण है कि फैन्स अपने पसंदीदा स्टार्स की शादी की एक झलक देखने के लिए भी दीवाने रहते हैं। अभी बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक सेलेब्स की शादी का ट्रेंड देखा जा सकता है। एक के बाद एक सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। कैटरीना-विक्की, अंकिता-विक्की, मौनी और सूरज की शादी के बाद अब करिश्मा की शादी की खूब चर्चा हो रही है। क्योंकि आज करिश्मा ने अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर वरुण से गोवा में शादी कर ली है।

बता दें कि करिश्मा की कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं। 3 फरवरी को हल्दी फंक्शन और 4 फरवरी को मेहंदी फंक्शन की कुछ बहुत शानदार तस्वीरें करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उन तस्वीरों में 'नागिन' फेम एक्ट्रेस अपने बीयू वरुण के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं। लेकिन अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। आइए उनकी वेडिंग सेरेमनी की कुछ बेहद खास तस्वीरें देखें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

karishma tanna wedding viral photo

शादी की सारी रस्में खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। पहली तस्वीर करिश्मा तन्ना की टीम ने साझा की है, यह तस्वीर कुछ ऐसी है कि आपका मन मोह लेगी। इस तस्वीर में करिश्मा वरुण के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ रही हैं। करिश्मा इसमें लाइट पिंक का ब्राइडल लहंगा पहने हुए हैं। वहीं वरुण ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहन रखी है। 

इसे ज़रूर पढ़ें- शुरू हुई करिश्मा तन्ना की प्री-वेडिंग सेरेमनी, हल्दी के बाद देखें मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें

दुल्हन बनी करिश्मा का ब्राइडल लुक

करिश्मा तन्ना की ब्राइडल लुक में सामने आई तस्वीर में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बिल्कुल डिफरेंट कलर का ब्राइडल लहंगा पहना है। करिश्मा तन्ना का लहंगा नेट का है, जिसमें खूबसूरत वर्क हुआ है और इसका कलर भी लाइट पिंक है। इस तस्वीर में वह अपने पति के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आ रही हैं। वहीं, उन्होंने अपनी हल्दी की सेरेमनी में करिश्मा तन्ना व्हाइट और लाइट गोल्डन के वर्क वाले शरारा सेट में नजर आईं। उन्होंने फ्लोरल ज्वेलरी को अपने आउटफिट के साथ पेयर किया था। 

साउथ इंडियन और गुजराती रीति-रिवाजों से हुई शादी 

सूत्रों के मुताबिक करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी गुजराती स्टाइल में की है। क्योंकि वह गुजरात राज्य से ताल्लुक रखती हैं। उनकी हल्दी और मेहंदी फंक्शन में गुजराती रीति-रिवाजों को साफ तौर पर देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में करिश्मा तन्ना और वरुण के पीछे रखे गुजराती मटके साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इससे यह साफ तौर पर जाहिर होता है कि शादी के मंडप को गुजराती स्टाइल में सजाया गया था। 

 

साल 2021 में हुई थी सगाई

Karishma tanna wedding look ()

करिश्मा और वरुण ने पिछले साल नवंबर में एक हश-हश समारोह में सगाई करने के बाद खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साथ ही, करिश्मा ने वरुण के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और कैप्शन लिखा था, 'धन्यवाद 2021। #2022 के लिए उत्साहित हूं। आप सभी को नया साल मुबारक हो।'

इसे ज़रूर पढ़ें- करिश्मा तन्ना से जानिए कैसे आप घर की चीजों से ला सकती हैं अपने चेहरे पर निखार

इस तरह शुरू हुई करिश्मा और वरुण की लव स्टोरी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे और एक-दूसरे से प्यार करने लगे। यह जोड़ी शुरू से ही एक-दूसरे को लेकर सीरियस रही। कथित तौर पर, वरुण मुंबई के एक व्यवसायी हैं, जो एक रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक के रूप में काम करते हैं। दोनों की शादी में गुजराती और दक्षिण भारतीय रस्मों को देखा गया। 

 

आखिरकार करिश्मा वरुण की दुल्हनिया बन ही गईं और हरजिंदगी उनकी नई जिंदगी के लिए कामना करता है। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। करिश्मा की शादी से जुड़े बाकी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Photo Provided by Team Karishma Tanna

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।