herzindagi
image

Shipra Sharma Wedding Looks: इंद्रेश महाराज की पत्नी शिप्रा शर्मा के मेहंदी से लेकर शादी तक के लुक्स रहे खास, यहां देखें तस्वीरें

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी शिप्रा शर्मा से 5 दिसंबर को जयपुर में संपन्न हुई। उनकी पत्नी की शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। आप भी इनके वेडिंग लुक्स पर नजर डालें। 
Editorial
Updated:- 2025-12-08, 23:11 IST

Shipra Sharma Wedding Looks Pictures: वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी जितनी चर्चा में रही। उतनी ही चर्चा उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा को लेकर हुई। हर किसी उनकी तस्वीरों को देखने के लिए सोशल मीडिया सर्च करता नजर आया। उनकी पत्नी की शादी के फंक्शन में पहनें गए आउटफिट के साथ वायरल होती नजर आईं, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आईं। आइए आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के आउटफिट को उन्होंने शादी के अलग-अलग फंक्शन में स्टाइल किया। इससे आपको भी शादी में पहनने वाले आउटफिट का वीडियो मिल जाएगा।  

शिप्रा शर्मा का संगीत फंक्शन लुक

शिप्रा शर्मा के लुक्स देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है, उन्होंने अपने हर फंक्शन के लिए अलग-अलग तरह के लहंगे और आउटफिट को स्टाइल किया है। संगीत फंक्शन के लिए उन्होंने प्रिंटेड पैटर्न वाले लहंगे को स्टाइल किया। इस लहंगे में काफी सारे कलर देखने को मिले। जैसे पिंक, ब्लू, व्हाइट, लाइट ब्लू, येलो और सिल्वर। यहां तक की इस लहंगे में झालर और गोटा वर्क भी काफी अच्छे से नजर आया। इससे लहंगा काफी अच्छा नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी और राजस्थान का ट्रेडिशनल बोरला मांग टीका वियर किया। इस तरह के लुक में काफी सिंपल नजर आईं।

shipraaasssssssswwwwwqqq

शिप्रा शर्मा का मेहंदी फंक्शन लुक

ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर अपने मेहंदी फंक्शन लुक को भी शिप्रा शर्मा ने काफी खूबसूरत बनाया। इस दिन के लिए उन्होंने राजस्थान का ट्रेडिशनल लहंगा वियर किया। इसमें जरी वर्क के साथ-साथ गोटा वर्क काफी अच्छे से किया गया था। इस लहंगे के लिए उन्होंने पिंक कलर को चूज किया। इसके साथ उन्होंने ज्वेलरी को भी ट्रेडिशनल स्टाइल में चूज किया। जिसे वियर करके शिप्रा शर्मा काफी खूबसूरत नजर आईं।

koun-hai-shipra-shrama-1764911223543

शिप्रा शर्मा का वैदिक शादी लुक

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी वैदिक तरीके से संपन्न हुई। इस शादी का फंक्शन सुबह के समय रखा गया था। इसलिए इसकी थीम भी साउथ में होने वाली शादी की तरह ही थी। इस समय के लिए शिप्रा शर्मा साउथ की फेमस सिल्क साड़ी को टेंपल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया। हेयर स्टाइल के लिए उन्होंने गजरे का इस्तेमाल किया गया। इस तरह के लुक में भी काफी अच्छी नजर आ रही थी।

2 - 2025-12-08T131244.267

इसे भी पढ़ें: शादी पर सेलिब्रिटी जैसा लुक पाने के लिए एक्ट्रेसेस के इन आउटफिट से लें  इंस्पिरेशन, देखें लुक्स

शिप्रा शर्मा का वरमाला लुक

शिप्रा शर्मा ने हर लुक में काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं उनका वरमाला लुक भी काफी सुंदर तरीके से क्रिएट किया। इस समय के लिए उन्होंने रेड और गोल्डन वर्क लहंगे को स्टाइल किया। इस लहंगा लुक में वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इस लुक की खास बात इसका दुपट्टा रहा। इसमें चौड़े वर्क डिजाइन वाला गोटा लगाया गया था। इससे लहंगा हैवी नजर आ रहा था। इस तरह के लहंगे के साथ ज्वेलरी भी हैवी स्टाइल की गई। इससे लुक और भी ज्यादा सुंदर नजर आ रहा था।

1 - 2025-12-08T131241.842

इसे भी पढ़ें: यंग गर्ल्स को वेडिंग सीजन में दिखना है फैबुलस, अवनीत कौर के एथनिक लुक्स हैं बेस्ट चॉइस

इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी वाली कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थी, लेकिन ये सबसे ज्यादा खास नजर आईं। जिसे हर किसी ने पसंद किया।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/ herzindagi/ Social Media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।