Durga Puja 2022: पूरे भारत में नवरात्रि के त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक, हर कोई मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगा हुआ होता है।
कुछ स्टार्स दुर्गा पूजा को हर साल बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। फिर चाहे काजोल हो या रानी मुखर्जी। इन सभी सितारों की लेटेस्ट फोटोज सामने आ रही हैं। इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
रानी मुखर्जी और काजोल की जोड़ी
Feeling festive!✨#JayaBachchan, #Kajol, #RaniMukerji, #AyanMukerji and other celebs were seen at Durga Puja. pic.twitter.com/bnriWf9jlt
— Filmfare (@filmfare) October 3, 2022
दुर्गा पूजा पर हर साल ढेर सारे पंडाल लगाए जाते हैं। ऐसे में काजोल और रानी मुखर्जी एक साथ जुहू के पंडाल पर मां दुर्गा के दर्शन करती नजर आईं। दोनों ने इस मौके पर साड़ी पहनी हुई थी जो बेहद खूबसूरत लग रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों की खास बॉन्डिंग नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ेंःDurga Puja 2022 Date: नवरात्रि के पांच दिन होगी बंगाल में धूम, जानें दुर्गा पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
जया बच्चन ने भी लिया आशीर्वाद
काजोल और रानी मुखर्जीके साथ-साथजया बच्चन भी जुहू पंडाल पर दर्शन के लिए देखी गई। दर्शन करने के बाद जया बच्चन और काजोल का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें काजोल जया बच्चन से मास्क हटाने के लिए कहती नजर आ रही हैं।
रणबीर कपूर भी आए नजर
••Mouni to Ranbir:
— souvIK. (@_xsouvIK) October 3, 2022
All my friends loved you in Brahmastra
••Ranbir to Mouni:
The world Loved you in #Brahmastra#RanbirKapoor#MouniRoypic.twitter.com/Q4TBk1UPyw
जल्द ही पापा बनने वाले रणबीर कपूर भी मां दुर्गा के दर्शन लेने के लिए पंडाल में पहुंचे। उन्हें देख पूरी भीड़ उत्साह में आकर शोर मचाती नजर आई। रणबीर के साथ-साथ अयान मुखर्जी ने भी मांके दर्शन किए।
तनीषा मुखर्जी ने भी शेयर की फोटोज
View this post on Instagram
तनीषा मुखर्जी ने भी कुछ फोटोज शेयर कर दुर्गा पूजा को बेहद खास बताया है। वह तस्वीरों में पूरे परिवार के साथ आनंद लेती नजर आ रही हैं। किसी फोटो में वो पूजा कर रही हैं तो किसी फोटोमें प्रसाद बांट रही हैं।
इसे भी पढ़ेंःसिंदूर खेला से लेकर धुनुची नाच तक, इन तस्वीरों में छुपी है दुर्गा पूजा की खासियत
काजोल के बेटे का वीडियो हुआ वायरल
View this post on Instagram
काजोल के बेटे का एक वीडियो भी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उनका बेटा युग वीडियो में नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में प्रसाद देता नजर आ रहा है। युग को काजोल परोसनेमें उनकी मदद करती नजर आ रही हैं। दोनों मां बेटे की जोड़ी काफी प्यारी नजर आ रही है।
तो ये थी स्टार्स की कुछ फोटोज और वीडियोज जिन्हें वो मां दुर्गा की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। आपको स्टार्स की फोटो कैसी लगी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram, Pallav Paliwal
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों