हमारे आसपास कई प्रकार के पौधे-पेड़ होते हैं। सब्जी, फूल और फल आदि के लिए अलग-अलग किस्म के पेड़-पौधे होते हैं। प्रकृति का यह नियम है कि किसी एक पेड़ पर एक ही प्रकार का फल लगता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा पेड़ भी है जिसमें 40 तरह के अलग-अलग फल लगते हैं।
क्या है इस अनोखे पेड़ का नाम?
न्यूयॉर्क के सेराक्यूज यूनिवर्सिटी में विजुअल आर्ट के प्रोफेसर सैम वॉन ऐकेन ने इस अनोखे पेड़ को उगाया है। इस पेड़ को उगाने के लिए ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद ली है। आपको बता दें कि ग्राफ्टिंग के जरिए उन्होंने एक पेड़ पर 40 किस्म के फल उगाने में कामयाबी हासिल की है। इस अनोखे पेड़ को 'ट्री ऑफ 40' नाम दिया गया है, जिसमें चेरी, बेर, खुबानी आदि 40 तरह के फल लगते हैं।
प्रोफेसर वॉन ने इस प्रोजेक्ट को साल 2008 में शुरू किया था और इसे 'ट्री ऑफ 40 प्रोजेक्ट' नाम दिया।(गुड़हल के एक पौधे में भी उगाए जा सकते हैं दो अलग रंग के फूल, जानें कैसे)प्रोफेसर वॉन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वह एक बगीचे में 200 तरह के पेड़ों को देखकर हैरान हो गए थे लेकिन कुछ समय बाद वह बगीचा फंड की कमी के कारण काफी गंदा होता जा रहा था। इसमें कई पुरानी प्रजातियों के पेड़ लगे थे।
प्रोफेसर वॉन ने अपनी रिसर्च शुरू कि और इस बगीचे को खरीद कर इसमें ग्राफ्टिंग तकनीक का इस्तेमाल किया और सालों की मेहनत के बाद उन्होंने ऐसा पेड़ तैयार किया, जिसमें 40 तरह के फल लगते हैं। इस पेड़ का नाम उन्होंने 'ट्री ऑफ 40' रखा।
आपको बता दें कि ग्राफ्टिंग एक प्लांटिंग की तकनीक है जिसमें सर्दियों में पेड़ की एक टहनी को कली समेत काटकर अलग कर लिया जाता है और इसे मुख्य पेड़ में छेद करके लगा दिया जाता है। फिर एक पौधे से टहनी को जोड़ा जाता है। जोड़ने के लिए सर्दी भर के लिए टहनी और पेड़ के बीच पट्टी बांध दी जाती है। इससे टहनी धीरे-धीरे पेड़ से अपने आप जुड़ जाती है और इसमें फल लगने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें-बगीचे में हो गई है अधिक जंगली-घास तो इन तरीकों से हमेशा के लिए हटाएं
कितनी है पेड़ की कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रोफेसर सैम वॉन ने 16 पौधे जो म्यूजियम, गार्डन आदि में लगे हुए हैं वह लोगों को गिफ्ट किए है। साल 2014 तक प्रोफेसर ने ऐसे 16 पेड़ तैयार कर लिए थे। (अगर खराब हो जाते हैं आपके गुलाब के पौधे या नहीं आते हैं अच्छे फूल तो ये 3 हैक्स आएंगे काम)यह पेड़ जितना खास है उतनी ही महंगा भी है। आपको बता दें कि एक ही ट्री ऑफ 40 की कीमत लगभग 19 लाख रुपये है।
इस अनोखे पेड़ के बारे में जानकर आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही, कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- wikipedia
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों