टिश्यू पेपर से करेंगे सफाई तो चमक उठेगा आपका घर, जानिए टिप्स

घर की कुछ चीजों की टिश्यू पेपर की मदद से बहुत अच्छे से सफाई हो जाती है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ हैक्स जो आपकी घर की चीजों को चमकाने में मदद कर सकते हैं।
Updated:- 2023-04-10, 12:28 IST
image

House Cleaning Hacks: हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर हमेशा चमकता रहे, लेकिन बावजूद इसके अक्सर घर की कोई ना कोई चीज गंदी हो जाती है। ऐसे में हम महंगे-महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं जिससे सफाई कर पाएं । बेहतर यही रहेगा कि आप कुछ हैक्स की मदद लें। जैसे आप टिश्यू पेपर की मदद से भी घर कुछ चीजों को नया जैसा बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में विस्तार से।

नया जैसा हो जाएगा शीशा

clean mirror with tissue paper

शीशे को किसी कपड़े से साफ करना बहुत मुश्किल होता है। कपड़ा शीशे पर लगी धूल को तो साफ कर देता है, लेकिन बहुत सारे निशान लग जाते हैं। सही तरीका यह है कि आप कपड़े की जगह टिश्यू पेपर को यूज करें। आपको सबसे पहले शीशे पर पानी स्प्रे करना है। अब टिश्यू पेपर को शीशे के ऊपर से घुमाते हुए अच्छे से सफाई करें।

इसे भी पढ़ेंः सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ

स्विच बोर्ड

clean switch board with tissue paper

स्विच बोर्ड के बटन पर घर का हर सदस्य साफ-गंदे हाथ लगाता रहता है जिससे उनपर काले निशान पड़ जाते हैं। अगर आपको जल्दी से गंदे स्विच बोर्ड को साफ करना है तो भी आप टिश्यू पेपर को यूज करें। आपको सबसे पहले स्विच बोर्ड के सारे बटन बंद करके क्लीनर स्प्रे करना है और फिर टिश्यू पेपर की मदद से स्विच बोर्ड को साफ करें।

वॉशिंग मशीन करें साफ

वॉशिंग मशीन पर बने डिजाइन के अंदर मौजूद गंदगी को साफ करने के लिए टिश्यू पेपर आपकी बहुत मदद कर सकता है।

दरवाजों के हैंडल

door handle

गंदे दरवाजों को साफ करने के लिए भी आप टिश्यू पेपर की मदद ले सकते हैं। पानी में टिश्यू पेपर गीला करके आप जैसे ही हैंडल पर रब करेंगे सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी।

टीवी की धूल होगी मिनटों में गायब

टीवी पर गीला कपड़ा लगाने के लिए मना किया जाता है। ऐसे में आप टीवी पर लगे किसी भी तरह के निशान को साफ करने के लिए टिश्यू पेपर की मदद ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट पॉट में पाउडर डालना आपके कितने काम आ सकता है?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।