Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ

कई बार आलस के कारण भी हम घर की सफाई सही तरीके से नही करते हैं। चलिए जानें बिना मेहनत घर साफ करने का आसान तरीका।
Updated:- 2023-02-13, 13:27 IST
image

हम आलस के कारण घर की सफाई खुद ना करके हाउस हेल्प रख लेते हैं। वही सभी के बस की बात नही होती हैं हाउस हेल्प रखना। आलस के कारण हम घर की सफाई नही करते है तो हमारा घर यह देखते ही देखते काफी गंदा हो जाता है। अगर आप भी अपने घर को बिना मेहनत के साफ करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने वाले हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आप बिना मेहनत किए भी आसानी से अपने घर की सफाई कर सकती हैं।

सुबह ही बिस्तर करें ठीक

how to keep your house clean without any extra effort

सुबह उठने के बाद ही आपको बिना आलस किए बिस्तर को ठीक कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपको किसी भी तरह का दिक्कत नही होगा और मिनटों में आपका बिस्तर ठीक भी हो जाएंगा। अगर बिस्तर ठीक ना हो तो बाद में हम आलसी हो जाते है और यह दिन भर खराब रह जाता है।

कम सामान रखें

अगर आप सामान को सही तरीके से साफ नही कर सकती हैं तो आपको घर में कम ही सामान रखना चाहिए। ऐसा करने से भी आपका घर ज्यादा गंदा नही होगा और ना ही आपको अधिक सफाई करने की जरूरत होगी। जितना कम सामान होगा उतना कम मेहनत लगेगी उसे साफ करने में। कम सामान होगा तो वह ज्यादा फेलेगा भी नही। (डोरमैट को करना चाहते हैं क्लीन, अपनाएं ये टिप्स)

इसे भी पढ़ेंः घर की साफ-सफाई के लिए मैं लेती हूं इन टिप्स की मदद

डोरमेट अवश्य रखें

how to keep your house clean

डोरमेट आपको अपने घर में हर जगह रखना चाहिए। कमरे से लेकर बाथरूम के बाहर तक भी आप चाहे तो डोरमेट रख सकती हैं। कहीं से भी आए पहले अपने पाव को डोरमेट पर ही रखें। ऐसा करने से आपको बिल्कुल भी दिक्कत नही होगा और आपका घर भी साफ रहेगा।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट पॉट में पाउडर डालना आपके कितने काम आ सकता है?

खाना बनाने के साथ करें सफाई

आप चाहे तो खाना बनाने के साथ भी सफाई कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका किचन गंदा भी नही होगा और बाद में आपको साफ भी नही करना पड़ेगा। खाना बनाने के साथ जैसे ही गंदगी होती हैं तो आपको सफाई उसी समय करना चाहिए। बाद के लिए कोई भी काम ना छोड़े ऐसा करने से काम मिनटों में हो जाएगा और आपका घर कम मेहनत में ही साफ हो जाएंगा।  

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।