जूतों को संभाल कर रखने के लिए लें इन टिप्स की मदद, रहेंगे नए जैसे

जूतों का ध्यान ना रखने पर उनकी चमक बहुत जल्दी गायब हो जाती है। खासतौर पर जूतों को रखते वक्त लापरवाही बरतने पर उनका टेक्सचर खराब हो जाता है।
कुछ जूतों को रोजाना नहीं पहना जा सकता है। आपके बेटे या पति के पास भी कुछ ऐसे शूज होंगे जिन्हें वो सिर्फ शादी में पहनते होंगे। इस आर्टिकल में हम आपको इन्ही जूतों को संभाल कर रखने के कुछ टिप्स बताने वाले हैं।
सबसे पहले करें साफ
जूतों को स्टोर करने से पहले यह बात जरूर जान लें कि आपको उन्हें अच्छे से साफ कर लेना है। चूंकि जूतों पर तरह-तरह की गंदगी लग जाती है जिसे साथ के साथ ना हटाने पर वो जम जाती है। इतना ही नहीं गंदे जूतों पर लगी गंदगी को लंबे समय बाद साफ करने पर जूता फट भी सकता है।
इसे भी पढ़ेंः जूतों को धोते वक्त रखें इन बातों का ध्यान, लगेंगे नए जैसे
लगवाएं धूप
जूतों को साफ करने के बाद कुछ घंटों के लिए धूप में रख दें। दरअसल लंबे समय तक जूतों को स्टोर करने पर उन्हें किसी भी तरह की हवा औैर धूप नहीं मिल पाती है। यही कारण है कि स्टोर करने से पहले कुछ घंटे की धूप लगवाने से जूतों की सारी बदबू और बैक्टीरिया निकल जाते हैं। इस ट्रिक से फंगस लगने का भी डर नहीं रहता है।
डिब्बों को संभाल कर रखें
जूतों को लंबा समय तक नया जैसा रखने के लिए जूतों के डिब्बों का इस्तेमाल करना जरूरी है। यही कारण है कि दुकानों में भी जूतों को डिब्बों में ही रखा जाता है। सबसे पहले जूतों को उनके साथ मिलने वाली पॉलीथिन में डालें। इसके बाद पॉलीथिन में नीम के कुछ पत्ते भी डाल दें। अब जूतों का डिब्बों में रख दें।
शेप में रखने के लिए अपनाएं ये तरीका
बहुत से लोगों की शिकायत होती है कि जूतों को लंबे समय तक स्टोर करने से उनकी शेप खराब हो जाती है। इस दिक्कत से बचने के लिए आप जूतों को स्टोर करते वक्त उनके अंदर अखबार डाल दें। इससे जूतों की शेप बिगड़ती नहीं है।
जूते रखते वक्त रखें ध्यान
- जूतों को रखते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि चूहों वाली जगह पर रखने से वो खराब हो सकते हैं।
- अलमारी के ऊपर या ड्रेसिंग टेबल के नीचे वाले हिस्से में मौजूद जगह पर भी रख सकते हैं।
- कोशिश करें कि आप जूतों को ऐसा जगह पर ना रखें जहां आपका रोजाना काम होता हो। इससे डिब्बा फट सकता है।
इसे भी पढ़ेंः जूतों पर लग गई है फंगस तो साफ करने के लिए लें इन टिप्स की मदद
तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप अपने जूतों का ख्याल रख सकते हैं। आपकी इन टिप्स के बारे में क्या राय है यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।