कपड़ों से आ रही है मिट्टी के तेल की गंध तो ऐसे करें दूर, आजमाएं ये घरेलू तरीका

कपड़ों पर मिट्टी का तेल गिर जाए तो इसकी गंध काफ़ी समय तक रहती है। नॉर्मल वॉश से दाग और गंध दोनों ही नहीं जाते, इसलिए ऐसे कपड़ों को धोते वक़्त कुछ बातों का ख़ास ध्यान रखें। यही नहीं कई बार दो से तीन बार वॉश करने के बाद भी गंध नहीं जाती है। वहीं इन कपड़ों को अन्य कपड़ों के साथ धोने के बजाय अलग से धोएं। बता दें कि मिट्टी के तेल की गंध को दूर करने के लिए कई घरेलू तरीक़े है, जिसे आप आज़मा सकती हैं। वहीं वॉशिंग मशीन के बजाय इन कपड़ों को हाथों से धोना अधिक बेहतर होता है। हालांकि आप वॉशिंग मशीन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन वॉश करते वक़्त बार-बार दाग वाले स्थान को चेक ज़रूर करें।
गुनगुने पानी में कपड़े को सोक होने के लिए छोड़ दें
अगर आप कपड़े को वॉशिंग मशीन में धो रही हैं तो हॉटेस्ट सेट कर लें। गर्म पानी और डिटर्जेंट में कपड़ों को मिक्स कर दें। वहीं बेहतर है वॉशिंग मशीन की जगह कपड़े को हाथ से धोएं। इसके लिए गुनगुने पानी में डिटर्जेंट मिक्स कर कपड़े को धोड़ी देर के लिए सोक होने के लिए छोड़ दें। कई लोग कपड़े को नॉर्मल पानी से भी साफ करते हैं, लेकिन बेस्ट तरीक़ा है कि आप कपड़े को गुनगुने पानी में सोक होने के लिए छोड़ दें।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
बेकिंग सोडा तेल, ग्रीस, मिट्टी तेल, और खाने के दाग जैसी चीजों को निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह कपड़े में आने वाली गंध को भी अब्सॉर्ब करता है। मिट्टी के तेल की गंध निकालने के लिए नॉर्मल डिटर्जेंट वॉश के दौरान एक कप बेकिंग सोडा मिक्स करें। अगर आप वॉशिंग मशीन से धो रही हैं तो कपड़े को बेकिंग सोडा के पानी से रिंस कर लें।
इसे भी पढ़ें: पुराने फोन कवर्स को इन पांच तरीकों से भी किया जा सकता है रियूज, जानिए
कपड़े पर अल्कोहल करे रब
अगर कपड़ों में मिट्टी के तेल का दाग नजर आ रहा है तो उसे दूर करने के लिए उस स्थान पर अल्कोहल रब कर दें। 6 कप पानी में एक कप अल्कोहल मिक्स करें और किसी सॉफ़्ट ब्रश से रब करें। अब इस मिश्रण में कपड़े को एक घंटे के लिए सोक होने के लिए छोड़ दें, फिर इसे रिंस कर लें। आप चाहें तो इसकी जगह अमोनिया का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
डिटर्जेंट में वाइट विनेगर का करें इस्तेमाल
अब कपड़े को डिटर्जेंट में डिप करें और कुछ वक़्त के लिए छोड़ दें। डिटर्जेंट के साथ पानी में वाइट विनेगर भी मिक्स कर दें। इस मिश्रण में कपड़े को एक आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद नॉर्मल पानी से इसे साफ़ कर लें। अगर कपड़े में साबुन रह गया है तो इस प्रक्रिया को दोहराएँ, ध्यान रखें कि कपड़े में साबुन के झाग का कोई ठोस पदार्थ न बचा हो।
इसे भी पढ़ें: Easy Hacks: कपड़े में लगे चाय के दाग को हटाने के आसान हैक्स
आखिर में युकलिप्टस एसेंशियल ऑयल मिक्स करें
कपड़े को रिंस करने के बाद एक बाल्टी में आधा पानी भर लें और उसमें 5 से 6 बूंद युकलिप्टस एसेंशियल ऑयल मिक्स कर दें। ध्यान रखें कि अगर कपड़े अधिक हैं तो पानी और युकलिप्टस एसेंशियल ऑयल उसी मात्रा में इस्तेमाल करें। अब इस पानी में कपड़े को 30 से 40 मिनट तक सोक होने के लिए छोड़ दें। अब कपड़े को रिंस करने के बाद धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। ध्यान रखें कि कपड़े में डिटर्जेंट और अन्य चीजों का इस्तेमाल करना पड़ता है, इसलिए इसे हल्के हाथों से ही धोएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।