डाइनिंग टेबल पर लगने लगी है दीमक तो इन ट्रिक्स से पाएं छुटकारा

आजकल लकड़ी के सामान में दीमक लग जाना एक आम समस्या है। वैसे भी इस मौसम में नमी के कारण लकड़ी के फर्नीचर, पेड़ पौधे आदि में दीमक लग ही जाती है। एक बार दीमक किसी भी सामान में लग जाती है, तो उसे हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। बहुत-से लोग अपने घर में कई खूबसूरत फर्नीचर, काउंटर या डाइनिंग टेबल बनवाते हैं लेकिन उसमें दीमक लगने लगे, तो पूरा सामान बेकार ही कर देती है।
कई महिलाएं डाइनिंग टेबल पर लगा दीमक से परेशान हैं, तो अब आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि डाइनिंग टेबल या लकड़ी के बने फर्नीचर आदि पर लगी दीमक से कैसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए, जानते हैं डाइनिंग टेबल पर लगी दीमक को हटाने के टिप्स और घरेलू उपाय..
नींबू और विनेगर का मिश्रण
विनेगर घर की साफ-सफाई में बहुत काम आता है जिसके अंदर कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो दीमक को साफ करने में बहुत उपयोगी हैं। अगर विनेगर के साथ नींबू मिला दिया जाए तो यह ज्यादा अच्छे से काम करेगा। इस मिश्रण को बनाने के लिए आप आधा कप सिरके में दो नींबू का रस मिला लें। अब इसे एक स्प्रे बॉटल में डाल लें और दीमक वाली जगह पर इस पानी का छिड़काव करें।
नीम का तेल का करें इस्तेमाल
संतरा या नीम का तेल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो किसी भी तरह के कीड़े मकोड़ों को मार कर खत्म कर देने के लिए बहुत लाभकारी हैं। नीम का तेल दीमक को खत्म कर देता है। आपके टेबल के जिस हिस्से पर दीमक लग गई है, वहां रूई की मदद से नीम का तेल लगाएं या फिर नीम की पत्तियों के रस का इस्तेमाल करें। इस नुस्खे का प्रभाव आपको कुछ दिन बाद दिखेगा।
गर्म पानी और नींबू का घोल
नमक कीटनाशक होता है जिसे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ घर की साफ-सफाई में भी नमक का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप डाइनिंग टेबल पर लगी दीमक को हटाना चाहती हैं, तो इसके लिए नमक और गर्म पानी का घोल बहुत उपयोगी है। इस घोल को बनाने के लिए आप एक कप गर्म पानी में एक कप नमक डालें और मिला लें। अब इस सॉल्यूशन को दीमक वाली जगह पर लगाएं। कुछ दिन लगातार यह नुस्खा अपनाने के बाद टेबल पर लगी दीमक खत्म होना शुरू हो जाएंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर की अलमारियों से आने लगी है स्मेल तो ये टिप्स अपनाएं
कार्डबोर्ड का करें इस्तेमाल
गत्ते का कार्डबोर्ड दीमक का खाना होता है। टेबल पर जिस भी जगह दीमक लगी है, वहां इसको गीला करके लगा दें। फिर इसके बाद दीमक कार्ड पर खुद इकट्ठा हो जाएगी। दीमक इकट्ठा होने के बाद आप कार्ड को उठाकर फेंक दें।
ध्यान रखने योग्य बातें
- अगर आपके घर में किसी भी तरह की दरारें हों, तो उन्हें भर दें।
- आप अपने किचन काउंटर को धूप में रख सकती हैं क्योंकि धूप दीमक को हटाने में बहुत उपयोगी है।
- दीमक हटाने के लिए आप बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल से दीमक का नर्वस सिस्टम रुक जाता है और वह खत्म हो जाती है।
- खस का तेल भी दीमक को दूर करने में बहुत उपयोगी है क्योंकि यह बहुत खुशबूदार होता है।
- लाल मिर्च भी दीमक को हटाने का एक बेहतर विकल्प है।
- दीमक से बचने के लिए पेस्ट रेपेलेंट का प्रयोग करें।
- इन सब के अलावा, आप दीमक कंट्रोल करने वाले उत्पाद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-इन 6 कारणों से घर में ज्यादा होते हैं मच्छर और कीड़े
अब आप अपने खूबसूरत किचन को दीमक से इन उपायों से बचा सकती हैं। लेख पसंद आया हो तो उसे लाइक, शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।