अधिकतर घरों में ये होता है कि अगर कुछ भी गंदा दिख रहा है तो बर्तन मांजने वाले साबुन से उसे धो दिया जाता है। पर कई बार हमें अंदाज़ा भी नहीं होता कि उसका इस्तेमाल करने से हम कितनी चीज़ें खराब कर रहे हैं। दरअसल, डिश सोप का इस्तेमाल बर्तन धोने के अलावा और किसी चीज़ से नहीं करना चाहिए।
कई बार हम किसी चीज़ को साफ करने की जगह डिश सोप की वजह से और ज्यादा खराब कर देते हैं। ऐसे में क्यों न हम अपनी गलतियां सुधार लें और जान लें कि क्या डिश वॉश सोप से नहीं धोना चाहिए।
आपको भले ही लगे कि कॉफी पॉट (रेडीमेड कॉफी पॉट्स जो किसी और काम के लिए इस्तेमाल नहीं होते) वो डिश वॉश से आसानी से साफ हो जाएंगे पर ऐसा नहीं है। यकीन मानिए ये तरीका सही नहीं है और इसकी खास वजह ये है कि कॉफी का स्वाद बहुत ही आसानी से बदल जाता है। डिश वॉश हमेशा अपना रेसिड्यू छोड़ देता है और इससे कॉफी के स्वाद पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है।
कैसे धोएं- नॉर्मल स्क्रबर से स्क्रब करें और पानी में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल की मिलाकर इसे साफ करें। ये कॉफी का टेस्ट बेहतर बनाएगा और साथ ही साथ कॉफी पॉट को जंग लगने से बचाएगा भी।
इसे जरूर पढ़ें- घर में आती है बहुत ज्यादा धूल तो ये 5 हैक्स करेंगे सफाई में मदद
यकीन मानिए कपड़े धोने वाली मशीन को बर्तन धोने वाले डिश वॉश सोप से साफ करना बिल्कुल अच्छा नहीं होगा। डिश वॉश हमेशा बुलबुले बनाता है और कपड़ों को साफ करने वाले डिटर्जेंट से अलग होता है और वॉशिंग मशीन में अगर आप ये इस्तेमाल करेंगे तो बबल बाथ बन जाएगा। इतना झाग निकलेगा कि शायद आप साफ न कर पाएं।
कैसे धोएं- वॉशिंग मशीन की सफाई के लिए क्लीनिंग लिक्विड का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप देसी तरीका बेकिंग सोडा और सफेद सिरका या नींबू और पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कभी भी कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट के अलावा कुछ न डालें।
यह विडियो भी देखें
कार वॉश के लिए आप डिश वॉश का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। यहां भी बबल्स वाला कारण तो है ही साथ ही डिश वॉश सोप कार के पेंट को खराब कर सकता है और साथ ही अगर कोई प्रोटेक्टिव वैक्स कोटिंग आपने अपनी कार पर करवा रखी है तो वो भी इसकी वजह से निकल जाएगा। अगर गलती से आपकी कार ठीक से नहीं धुली और डिश वॉश रह गया तो सूखने पर ये कार पर निशान छोड़ जाएगा।
कैसे धोएं- इसके लिए आप कपड़े धोने वाला साबुन भी इस्तेमाल कर सकते हैं नहीं तो प्रोफेशनल कार वॉश करवाएं, हमेशा कार की आउटर कोटिंग को बचाने के लिए वही अच्छा माना जाता है।
कितनी भी इमरजेंसी क्यों न हो। आप बाल और चेहरे को डिश वॉश से न धोएं वो ही आपके लिए अच्छा होगा। आपके बालों और चेहरे में एसेंशियल ऑयल्स होते हैं जो डिश वॉश के खराब केमिकल्स के कारण स्किन से निकल जाएंगे। ऐसे में आपका स्कैल्प और स्किन दोनों ही फ्लेकी हो जाएगी। डिश वॉश में sodium lauryl sulfate होता है जो डर्मेटाइटिस का कारण भी बन सकता है।
कैसे धोएं- अपने स्किन केयर और हेयर केयर रूटीन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ही करें।
इसे जरूर पढ़ें- आपके घर में सबसे ज्यादा गंदी होती हैं ये 5 जगहें, इनकी सफाई है बहुत जरूरी
डिश वॉश हमेशा अपने निशान छोड़ता हैऔर यही कारण है कि खिड़की और दरवाज़ों को अगर आप इससे साफ करेंगे तो साबुन के दाग रह जाएंगे। ये कांच और लकड़ी दोनों के लिए है।
कैसे धोएं- कपड़े पर कोलिन या ऐसा ही कोई क्लीनिंग एजेंट लेकर खिड़की और दरवाज़ों को साफ करें।
अब आप सोच रहे होंगे कि लोहे के बर्तनों को अगर बर्तन धोने वाले साबुन से नहीं धोएंगे तो और किस चीज़ से धोएंगे। पर लोहे के बर्तनों में जंग लगने का एक अहम कारण डिश वॉश भी होता है।
कैसे धोएं- गर्म बर्तन में थोड़ा सा नमक और पानी डालकर उसे साफ करें। बस आपका काम हो जाएगा। इसे जंग लगने से बचाने के लिए आप थोड़ा सा तेल भी एड कर सकते हैं।
जिस तरह से आप अपने पेट्स को डिश वॉश से नहीं नहला सकते हैं उसी तरह ख्याल लेदर का भी रखें। डिश वॉश की एक बूंद भी आपके लेदर को खराब कर सकती है। जूते, कपड़े, बैग आदि डिश वॉश से दूर ही रखें तो अच्छा है।
कैसे धोएं- कोई मॉइश्चराइजिंग लिक्विड चुनें क्योंकि लेदर भी स्किन ही है इसलिए डिश वॉश आपकी स्किन जैसा ही असर करेगा या इसे ज्यादा खराब भी कर सकता है।
तो अगर आप ये सारी चीज़ें अभी तक डिश वॉश से धोते आ रहे हैं तो इन्हें छोड़ दीजिए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।