Diwali Cleaning Tips: फर्श पर लग गया है रंगोली कलर का दाग? इन ट्रिक्स से आसानी से पाएं छुटकारा, बस 2 चीजों की होगी जरूरत

Rangoli Stain Removal Hacks: दिवाली जैसे खास मौके पर घर को सजाने के लिए रंगोली बनाते हैं। दरवाजे के सामने सजी रंग-बिरंगी रंगोली न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी लाती है, लेकिन दिवाली खत्म होते ही रंगोली फर्श पर लगे रंग के दाग एक बड़ी समस्या बन जाते हैं। अक्सर सफाई के दौरान रंगोली के बारीक, पक्के रंग फर्श या टाइल्स पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं। खासकर जब उन्हें गलती से गीले कपड़े से पोंछ दिया जाए। ये दाग इतने पक्के होते हैं कि सामान्य साबुन या डिटर्जेंट से भी आसानी से नहीं छूटते, जो लाख सफाई के बाद भी फर्श को गंदा दिखाते हैं। अगर आपके घर के फर्श या टाइल्स पर भी रंगोली के गहरे निशान पड़ गए हैं और आप महंगे केमिकल क्लीनर इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं तो परेशान न हों। इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दागों को चुटकी में साफ कर सकते हैं।
रंगोली का रंग निकालने के लिए जरूरी चीजें
- सफेद सिरका
- बेकिंग सोडा
इसे भी पढ़ें- दिवाली डेकोरेशन में इस्तेमाल किए गए फूलों को न समझें बेकार, इन 5 तरीके से करें रीयूज; सालभर आएंगे काम
इस्तेमाल करने का तरीका
- एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें धीरे-धीरे सफेद सिरका मिलाएं, जब तक कि एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। सिरका डालने पर झाग उठेगा, यह सामान्य है।
- अब इस पेस्ट को सीधे रंगोली के जिद्दी दाग पर अच्छी तरह से लगा दें। ध्यान रखें कि दाग पूरी तरह से पेस्ट से ढक जाए।
- पेस्ट को दाग पर 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें। सिरके का अम्लीय गुण रंग के कणों को ढीला करने का काम करेंगे।
- फिर 15 मिनट बाद पुराने टूथब्रश या हल्के स्क्रबर से दाग वाले हिस्से को हल्के हाथों से रगड़ें।
- आप देखेंगी कि रंग काफी हल्का हो गया है। इसके बाद आखिर में उस जगह को साफ पानी से अच्छी तरह पोंछ लें।
जिद्दी दागों को हटाने के लिए
अगर बेकिंग सोडा और सिरका से दाग नहीं निकल रहे हैं, तो आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए दागों पर नींबू का रस निचोड़ कर ऊपर से थोड़ा सा नमक डालकर रगड़ें। 5 मिनट बाद गर्म पानी से साफ कर लें। फिर पोछा लगाने वाले पानी में थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर गुनगुने पानी से पोछा लगाएं। गर्म पानी रंग के कणों को हटाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- गुलदस्ते को फ्रेश रखने के लिए बेहद काम आएंगी ये 3 टिप्स, पानी की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।