जंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड रस्ट रिमूवर, जानें बनाने का तरीका

आजकल घर में लोग तरह- तरह के स्टाइलिश एप्लायंस का इस्तेमाल करने लगे हैं जैसे स्टील, मेटल, लोहे केएप्लायंस आदि। क्योंकि एप्लायंस हमारे लिए ना सिर्फ जरूरी होते हैं बल्कि घर को एक खूबसूरत लुक देने का भी काम करते हैं। लेकिन लोहे की वस्तु पर जंग आसानी से लग जाता है और मजबूरन हमें वस्तु को बदलना पड़ता है। कई बार बारिश में भीगने की वजह से भी घर के एप्लायंस पर जंग लगने की समस्या पैदा हो सकती है।
अगर आप भी वस्तु पर जंग लगने की समस्या से परेशान हैं, तो आप जंग हटाने के लिए महंगे- महंगे रस्ट रिमूवर को खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं हैं। क्योंकि आज हम आपके लिए होममेड रस्ट रिमूवर की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिनका इस्तेमाल आप जंग को साफ करने के लिए कर सकते हैं।
नींबू और बेकिंग सोडा से बनाएं रस्ट रिमूवर
बेकिंग सोडा घर की साफ-सफाई में बहुत काम आता है। इसके अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जो चीजों को साफ रखने का काम करते हैं। अगर बेकिंग सोडा के साथ नींबू मिला दिया जाए, तो यह ज्यादा अच्छे से काम करेगा। बेकिंग सोडा घर की साफ-सफाई में बहुत काम आता है। इसके अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं जो चीजों को साफ रखने का काम करते हैं। अगर बेकिंग सोडा के साथ नींबू मिला दिया जाए तो यह ज्यादा अच्छे से काम करेगा। आप इन दोनों की सहायता से इसे घर पर रस्ट रिमूवर बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं..
सामग्री
- 1/2 कप- गर्म पानी
- 1/2 चम्मच- नींबू का रस
- 1/2 चम्मच- बेकिंग सोडा
- 1- बोतल
विधि
- रस्ट रिमूवर बनाने के लिए पानी को गर्म करें और फिर इसमें नींबू का रस मिक्स करें।अब आप इस मिश्रण में बेकिंग सोडा डालें।
- इसके बाद, आप अपनी जंग लगी वस्तु को इस घोल में 15 से 20 मिनट के लिए डिप करके रख दें।
- इसके बाद, ब्रश से वस्तु को साफ करें और आखिर में साफ पानी से धो लें।
- आपकी वस्तु अच्छी तरह से साफ हो जाएगी और उसमें नई जैसी चमक आ जाएगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- गार्डन टूल्स से जंग हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
सफेद सिरका से बनाएं रस्ट रिमूवर
सफेद सिरका सबसे प्रभावी चीज है, जिसका उपयोग जंग हटाने के लिए भी किया जा सकता है। सफेद सिरके की सहायता से आप घर पर रस्ट रिमूवर बना सकती हैं। इस मिश्रण की सहायता से आप जंग लगी किसी भी वस्तु को आसानी से साफ कर सकती हैं। हालांकि, इस सफाई तकनीक को अपनाने के लिए आपको जंग लगी धातु की सतह को रात भर सिरके में डुबाना होगा, ताकि जंग आसानी से निकल सके। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे रस्ट रिमूवर बना सकती हैं..
सामग्री
- 1/2 कप- गर्म पानी
- 1/2 चम्मच- सफेद सिरका
- 1/2 चम्मच- नींबू का रस
- 1- बोतल
विधि
- सबसे पहले आप एक बोतल में गर्म पानी डालें और फिर इसमें सफेद सिरका डालें।
- इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसमें नींबू डाल दें।
- अब आप जंग वाली वस्तु को सिरके वाले पानी में 4 से 5 घंटे के लिए डुबो दें या फिर एल्युमिनियम फॉइल को सिरके में डुबोएं और जंग वाले हिस्से को साफ करें।
- हालांकि, इसमें कुछ समय लग सकता है अगर एक बारी में ना निकले तो यह ट्रिक दोबारा अपनाएं।
नींबू और नमक से बनाएं रस्ट रिमूवर
नींबू का रस नमक के क्रिस्टल को सक्रिय करता है और जंग को नरम और हटाने में आसान बनाता है। नींबू में सिरके के समान गुण होते हैं और यह जंग पर तेजी से काम करता है। आप इन दोनों की सहायता से रस्ट रिमूवर बना सकती हैं या फिर इस मिश्रण का इस्तेमाल करने लिए आप जंग वाली जगह पर थोड़ा नमक छिड़कें और फिर उस पर नींबू का रस छिड़कें। आप अधिक नमक और थोड़ा-सा नींबू का रस डालें और एक मोटी परत बना लें। इस मिश्रण की परत को वस्तु पर जमने दें और इसे दो से तीन घंटे के लिए ऐसी ही छोड़ दें। अब, नमक को चूने के छिलके से हटा दें और फिर वस्तु को पोंछ लें।
सामग्री
- 1 कप- नींबू
- 1 चम्मच- नमक
- 1 कप- पानी
- 1- बोतल
विधि
- सबसे पहले आप एक बाउल में नमक डालें फिर इसमें नींबू डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को एक बोतल में कर लें और पानी भी डाल दें।
- बस आपका मिश्रण तैयार हैं। आप इसका इस्तेमाल जंग को हटाने के लिए कर सकती हैं।
एरोसोल से बनाएं रस्ट रिमूवर
अगर आपकी वस्तु पर किसी भी तरह का जंग का दाग या फिर निशान है, तो उसे हटाने के लिए एरोसोल का छिड़काव करें। आपको बता दें कि एरोसोल से जंग के दाग को आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए एरोसोल को स्प्रे बॉटल में भर लें और दाग वाले स्थान पर छिड़क दें। कुछ देर बाद इसे किसी साफ कपड़े से पोंछ लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- लोहे की अलमारी पर लगाने लगा है जंग तो अपनाएं यह आसान टिप्स
जंग को साफ करने के लिए आप इन सभी मिश्रण को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Google)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।