ऑयली स्किन वाली लड़कियों के लिए एक्सपर्ट का होममेड मॉइस्चराइजर, जानें बनाने का तरीका

ऑयली स्किन वाली महिलाएं अपनी स्किन को लेकर हमेशा परेशान रहती हैं। खासकर बात करें त्योहार की तो ऐसे में वह अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं, लेकिन अगर आप भी त्योहार के चलते ऑइली स्किन की वजह से काफी परेशान हो गई हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे होममेड मॉइश्चराइजर के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में घर पर तैयार कर अपनी स्किन को हाइड्रेट कर सकती हैं।
ऑयली स्किन के लिए होममेड मॉइश्चराइजर
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अगर आपकी भी स्किन ऑयली है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर एक खास मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। घर पर तैयार किए गए इस ऑइली स्किन वाले मॉइश्चराइजर की मदद से आप अपने चेहरे पर जमी टैनिंग और तैलीय त्वचा को कम कर सकती हैं। इस मॉइस्चराइजर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

होममेड मॉइश्चराइजर के लिए सामग्री -
- एलोवेरा जेल
- टी ट्री ऑयल
- विटामिन ई कैप्सूल
- गुलाब जल
होममेड मॉइश्चराइजर को बनाने का तरीका -
घर पर रहकर ऑयली स्किन के लिए मॉइश्चराइजर बनाने का तरीका बहुत आसान है।
मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में थोड़ा ताजा एलोवेरा जेल निकाल ले।
अब इस एलोवेरा जेल में थोड़ा गुलाब जल और टी ट्री ऑयल दोनों को मिक्स कर अच्छे से पेस्ट तैयार कर ले।
जब यह पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसमें विटामिन ई कैप्सूल की कुछ बंदे मिक्स कर दें और इसे अच्छी तरह फेंट ले।
जब यह सभी सामग्री अच्छी तरह मिक्स हो जाए, तब आप इसे किसी और टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें।
इसे भी पढ़ें: मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
कम से कम 20 मिनट तक इसे फ्रीज में रखा रहने दे। जब यह थोड़ा ठंडा और ताजा दिखे, तब आप इसे बाहर निकालकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका -
इस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है।इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
चेहरे को धोने के बाद आप इसे दिन में दो बार यानी सुबह और शाम में सोने से पहले चेहरे पर लगा सकती हैं।
आप चाहे तो इस मॉइस्चराइजर को चेहरे पर लगाने के साथ-साथ गर्दन पर भी लगा सकती हैं।

अगर आप पहली बार इस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।