Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

टैनिंग को कम करने के लिए बेस्ट है ये 1 होममेड स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अपने चेहरे पर हो रहे पिम्पल्स और रैशेज को कम करने के लिए अगर आप भी घरेलू नुस्खा आजमाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर आसानी से कम समय में कोकोनट से फेस स्क्रब बना सकती हैं। 
Updated:- 2025-10-30, 20:07 IST
image

अगर आप भी चेहरे पर होने वाले पिंपल, रैशेज की समस्या को कम करना चाहती हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है, क्योंकि आज हम आपको नारियल से बने एक ऐसे खास स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम समय में घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस खास स्क्रब के बारे में।

चेहरे के लिए कोकोनट स्क्रब

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया की फेस पर होने वाली स्किन प्रॉब्लम को कम करने के लिए अगर आप भी बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक उपाय आजमा सकती हैं। अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अब आप घर पर रहकर एक खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। कोकोनट से खास स्क्रब बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

inside (33)

कोकोनट से स्क्रब बनाने के लिए सामग्री -

  • नारियल का बुरा
  • शहद
  • चीनी
  • गुलाब जल
  • एलोवेरा जेल

कोकोनट से स्क्रब बनाने का तरीका -

अगर आप भी घर पर रहकर आसानी से कोकोनट से स्क्रब तैयार करना चाहती हैं, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

कोकोनट स्क्रब बनाने के लिए आ सबसे पहले एक साफ कटोरी में नारियल का बुरा निकाल लें।

इसके बाद इस बुरे में थोड़ा शहद और थोड़ी चीनी मिक्स कर इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें। 

इन सभी को मिलाने के बाद आप इसमें ताजा एलोवेरा जेल और गुलाब जल शामिल कर लें।

यह भी पढ़ें:  कॉफी स्क्रब का करती हैं चेहरे पर इस्तेमाल? तो सर्दी का मौसम आने से पहले जान लें ये 4 जरूरी बात

अब इन सभी सामग्री को आपस में मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें।

इस पेस्ट को अब आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।

inside (34)

स्क्रब का इस्तेमाल करने से पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।

उसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।

इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर जमी टैनिंग कम होगी और स्किन भी स्वस्थ बनेगी।

आप इस स्क्रब को चेहरे पर लगाने के साथ-साथ गर्दन पर भी लगा सकती हैं।

इस स्क्रब का आप एक हफ्ते में केवल 2 बार ही इस्तेमाल करें।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:   पार्लर में पैसे क्यों बर्बाद करना? जब घर पर ही बन सकता है टैनिंग हटाने वाला यह असरदार बॉडी स्क्रब

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।