घर की सजावट से लेकर रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली अधिकतर सामानों को हम सभी बाजार से खरीदना पसंद करते हैं। इसके साथ ही गर्मी से राहत पाने के लिए हम सभी बाजार से एसी, कूलर, पंखा, हैंडमेड पंखा खरीदकर लाते हैं। बिजली चले जाने पर हैंडमेड पंखे गर्मी से बचाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बाजर में मिलने वाले पंखे को आप घर पर कुछ घंटों में तैयार कर सकती हैं। वो भी वेस्ट मटेरियल की मदद से। चलिए बताते हैं कैसे
बाजार से राशन व सामान खरीदने पर दुकानदार सामान को बोरी में पैक करके देता है। घर लाने के बाद हम में अधिकतर लोग सामान को खाली करने के बाद बोरियों को घर के कोने में फेंक देते हैं। लंबे समय एक ही जगह रखे रहने पर कई बार चूहे काट देते हैं। कटी फटी बोरी को अक्सर हम सभी कचरे के ढेर में फेंक देते हैं। आपको बता दें कि आप इन बोरियों की मददद से घर पर पंखा बना सकती हैं।
पंखा बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला जरुरी सामान
- बोरी
- कैंची
- सुई धागा
- बांस की छड़ी
- कपड़ा
- कढ़ाई करने के लिए ऊन का गोला
इसे भी पढ़ें-Reuse Hacks: फटी-पुरानी बनारसी साड़ी से बनाएं ये शानदार चीजें, नहीं पड़ेगी खरीदने की जरूरत
हैंडमेड पंखा बनाने का प्रोसेस
- हैंडमेड पंखा बनाने के लिए सबसे पहले प्लास्टिक बोरी को साफ कर लें।
- साफ करने के बाद बोरी को बेना बनाने के आकार में अपने हिसाब से काट लें।
- अगर आप छोटा पंखा बनाना चाहती हैं तो छोटा और अगर बड़ा बनाना चाहती हैं तो उस आकार में बोरी को काटें।
- बोरी को काटते समय ध्यान रखें कि बोरी को बराबर साइज में काटें।
- काटने के बाद आप बोरी के एक किनारे को थोड़ा सा छोड़कर मनपसंद डिजाइन में बोरी पर कढ़ाई कर सकती हैं।
- कढ़ाई करने के बोरी के छूटे हुए किनारे को मोड़ते हुए सुई धागे की मदद से सिलें।
- सिलने के बाद इसमें बांस की छड़ी को फंसाए।
- अब बांस की छड़ी को फिक्स करने के लिए एक ओर से दूसरी ओर सिलाई करें।
- पंखे को और अच्छा दिखाने और टिकाऊ बनाने के लिए किनारे पर कपड़े की कटिंग को लगाकर सिलाई करें। ऊपर दिखाई गई इमेज को देखकर समझ सकती हैं।
- आप अपने हिसाब से कपड़े को लगा सकती हैं। चाहें तो कपड़े को फोल्ड करते हुए फूल जैसा डिजाइन करें या सिंपल तरीके से किनारे पर कपड़े को लगाकर सिल दें।
- इस तरह से आप घर पर ही बोरी की मदद से हैंडमेड पंखा तैयार कर सकती हैं। इसे आम बोल-चाल की भाषा में बेना भी कहते हैं।
इसे भी पढ़ें-Sack Reuse: घर पर खाली पड़ी बोरी को फेंकने के बजाय इस तरह से करें इस्तेमाल
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों