लीची के छिलके से ऐसे बनाएं नेचुरल खाद, गुलाब का पौधा फूलों से भर जाएगा

लीची एक ऐसा फल है जो सिर्फ गर्मी के मौसम में ही होता है। लीची खाना आप भी बहुत पसंद करते होंगे, लेकिन अगर आपसे यह सवाल किया जाए कि लीची खाने के बाद छिलके का क्या करते हैं, तो फिर आपको क्या जवाब क्या होगा?
वैसे तो लीची खाने के बाद अक्सर लोग छिलके को फेंक देते हैं, लेकिन आपको बता दें कि बेकार लीची के छिलके से आसानी से घर पर नेचुरल खाद बना सकते हैं। इस नेचुरल खाद के इस्तेमाल से गुलाब से लेकर मोगरा और अन्य कई फूलों में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस खाद के इस्तेमाल से पौधे फूलों से भर जाएंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन गार्डनिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आसानी से लीची के छिलके के इस्तेमाल से नेचुरल खाद बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
लीची के छिलके से खाद बनाने के लिए सामग्री
- लीची के छिलके-3 कटोरी
- अनाज का पानी-1 कप (ऑप्शनल)
- बची हुई चायपत्ती-2 कप
- बचे हुए भोजन-3 कप
- गमला- मिट्टी का
- नमक-एक चुटकी
इसे भी पढ़ें: कटहल के छिलके से पौधों के लिए ऐसे बनाएं नेचुरल खाद
लीची के छिलके से खाद बनाने का तरीका
- सबसे पहले लीची के छिलके को मिट्टी के गमले में डालकर बराबर कर लें।
- अब गमले में बची हुई चायपत्ती के अलावा बचे हुए भोजन को डालकर अच्छे से मिक्स करके बराबर कर लें।
- इसके बाद गमले में एक चुटकी नमक और अनाज का पानी डालकर मिला लें। (Herbs Plants के लिए बेस्ट 3 खाद)
- इसके बाद गमले को प्लास्टिक या किसी बर्तन से ढककर एक सप्ताह के लिए छोड़ दें।
- एक सप्ताह पर सभी सामग्री गलकर खाद के रूप में तैयार हो जाता है, जिसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
- नोट: नमक का इस्तेमाल सिर्फ सामग्री को गलने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में आप अधिक नमक का इस्तेमाल न करें।
पौधों में खाद का इस्तेमाल करने का तरीका
घर पर तैयार लीची के छिलके की खाद को आप आसानी से पौधों की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले गुलाब, मोगरा, गेंदा आदि पौधों की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
- मिट्टी लूज करने के बाद तैयार खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- मिट्टी में खाद को मिक्स करने के बाद 1-2 कप पानी को डालकर छोड़ दें।
- नोट: खाद का इस्तेमाल 2 सप्ताह में एक बार ही करें।
इसे भी पढ़ें: कब्ज की समस्या को दूर करने वाला यह पौधा आप भी गार्डन में लगाएं
लीची की खाद इस्तेमाल करने के फायदे
- लीची के छिलके से तैयार खाद के इस्तेमाल से गुलाब, मोगरा आदि पौधे में अधिक फूल खिलते हैं।
- खाद के इस्तेमाल से पौधों की जड़ भी बहुत जल्दी मजबूत होती है।
- इसके इस्तेमाल से पौधे जल्दी खराब भी नहीं होते हैं। केमिकल खाद की वजह से पौधे मर भी जाते हैं।
- खाद के इस्तेमाल से पौधे की मिट्टी में नमी बनी रहती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(shutterstocks,win)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।