How to Plant a Drumstick at Home: आजकल लोग हेल्दी डाइट पर बहुत फोकस करने लगे हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी सब्जियों के बारे में बताया गया है, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। इन्हीं में से एक सब्जी है मोरिंगा की। मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। इसे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ड्रमस्टिक के नाम से पहचाने जाने वाले इस पौधे का हर हिस्सा सेहत के लिए वरदान है। इसके पत्ते, गोंद और फलियां भी खाई जा सकती हैं।
गार्डनिंग लवर्स मोरिंगा के पौधे को घर पर छोटे गमलों में भी उगा सकते हैं। इसे गमले में लगाना भी काफी आसान है। आज हम आपको गमले में मोरिंगा का पौधा लगाने के स्टेप बाय स्टेप तरीका बताएंगे। आइए जानें, सहजन का पौधा गमले में कैसे लगाएं?
यह भी देखें-घर में आसानी से लगाएं मोरिंगा, जानिए आसान विधि
सही गमले का चुनाव करें
मोरिंगा का पौधा समय के साथ लंबा होता है। यह पौधा छोटे से गमले में भी आपको अच्छे रिजल्ट दे सकता है। आप 8 इंच के गमले में भी आसानी से सहजन का पौधा लगा सकती हैं। इसमें भी आपको मोरिंगा का ढेरों फलियां मिल सकती हैं। 18*18 या 24*24 इंच के गमले या फिर ग्रो बैग में लगा सकते हैं। गमला जितना गहरा होगा, पौधे की ग्रोथ उतनी ही बेहतर होगी।
कटिंग या बीज से लगाएं
आप इस पौधे को मोरिंगा के सूखे हुए बीज की मदद से भी लगा सकते हैं। इसके अलावा, इसे आप कटिंग की मदद से भी लगा सकते हैं। इसके लिए, नर्सरी से कटिंग खरीदें। अगर आप इसे बीज से लगा रहे हैं, तो इसके लिए अच्छी क्वालिटी के बीज ही खरीदें। पौधा लगाते हुए, इसकी मिट्टी में नीम खली और कोकोपीट भी मिला लें। इससे पौधे को पोषण मिलता है।
गमले में बीज कैसे लगाएं?
सबसे पहले कोकोपीट और नीम खली के साथ मिट्टी को मिलाकर गमले में डालें। इसके बाद, गमला भर जाए, तब ऊपर से 1 मुट्ठी कोकोपीट डालें। इसी के बीच में बीज डालें। इसके बाद, ऊपर से एक लेयर मिट्टी की डालें। इससे मिट्टी में मॉइश्चर बना रहेगा और बीज को जल्दी ग्रो करने में मदद मिलेगी।
मोरिंगा को करें रीपॉट
जब आपको मोरिंगा का पौधा उग जाए, तब उसे किसी बड़े गमले में रिपॉट करें। मोरिंगा के पौधे को रिपॉट करते हुए, नीम खली, कोकोपीट, वर्मी कम्पोस्ट, केले के सूखे छिलके और मिट्टी को मिक्स करें। मिट्टी के इस मिश्रण में पौधे को लगाएं। इससे पौधे की अच्छी ग्रोथ होगी।
यह भी देखें- Gardening Tips: गर्मियों में सूखने लगा है सहजन का पौधा, 5 रुपये की इस सफेद चीज से हो सकता है हरा-भरा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों