मानसून में घर में खून चूसने वाली जोंक आने लगी है तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

मानसून के मौसम में घर में खून चूसने वाली जोंक के आने का डर रहता है तो छुटकारा पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स।  

how to get rid of leeches from home
how to get rid of leeches from home

How To Get Rid Of Leeches: इस समय देश के लगभग सभी हिस्से में बारिश का मौसम है। भारत में मानसून के मौसम को बहुत से लोग खूब पसंद करते हैं, लेकिन मानसून के मौसम में कई कीड़े भी घर में आने लगते हैं। जैसे उड़ने वाली चीटियां, मच्छर आदि कीड़े मानसून में अधिक लगते हैं। बारिश के मौसम में जोंक (कीड़ा) भी घर के अंदर पहुंच जाते हैं।

जोंक एक बरसाती कीड़ा है जो कई बार घर की खिड़की या फिर नाली के द्वारा घर के अंदर पहुंच जाते हैं। कई बार जोंक के काटने से काफी तेज खून निकलने लगता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप जोंक को आसानी से घर से भगा सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले करें ये काम

  • जोंक को घर से भगाने से पहले यह जान लेना बहुत ज़रूरी है कि जोंक घर के अंदर कहां-कहां से आते हैं।
  • जोंक सबसे अधिक खिड़की के द्वारा घर के अंदर पहुंचते हैं। इसलिए मानसून के मौसम में खिड़की के बाहरी साइड पर नेट ज़रूर लगाए।
  • इसके अलावा जोंक नाली के मध्याम से भी घर में पहुंच जाते हैं। (खून चूसने वाला कीड़ा) इसलिए नाली की सफाई पर भी आपको ध्यान देना चाहिए।
  • गार्डन की सफाई पर भी ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि ये अक्सर गार्डन में दिखाई देते हैं।

नमक का करें इस्तेमाल (Salt As Insecticide)

how to get rid of leeches from home with salt

जी हां, नमक एक ऐसी चीज है जिसके उपयोग से आप जोंक आने की समस्या को कुछ ही सेकंड में दूर कर सकते हैं। आपको बता दें कि नमक का कड़वापन जोंक के नाक में दम कर सकता है। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • अगर घर के किसी भी कोने में जोंक दिखाई दे रही है तो आप उस जगह के आसपास नमक डाल दीजिए।
  • नमक को डालने के बाद कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए।
  • नमक के कड़वापन से जोंक मर जाएगी या फिर भाग जाएगी।

केरोसिन ऑयल का करें उपयोग (Kerosene Uses For Cleaning)

tips to get rid of leeches from home

केरोसिन का तेल एक ऐसा तरल पदार्थ है जिकसी महक के चलते जोंक से लेकर अन्य सभी बरसाती कीड़े चंद सेकंड में भाग जाएंगे। आपको बता दें कि इस तेल की मदद से बारिश के मौसम में उड़ने वाली चीटियों को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले 1 लीटर पानी में 1 कप केरोसिन ऑयल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरने के बाद नाली या फिर खिड़की के आसपास छिड़काव कर दें।
  • अगर गार्डन में भी जोंक दिखाई दे रही है तो गार्डन में छिड़काव ज़रूर करें।
  • इसकी तेज दुर्गन्ध के चलते जोंक कभी भी नहीं आएगी।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल (Baking Soda Uses)

how to get rid of leeches from home with baking soda

बेकिंग सोडा सिर्फ खाना बनाने या फिर घर की सफाई में ही नहीं बल्कि जोंक को भगाने में भी इस्तेमाल किया जाता सकता है। (Khoon Peene Wala Keeda) इसके इस्तेमाल से कोई दुर्गन्ध भी नहीं आएगी और जोंक भी भाग जाएंगे। फॉलो कर ये स्टेप्स-

  • इसके लिए सबसे पहले एक मग पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण का छिड़काव खिड़की, नाली और गार्डन में कर दें।
  • बेकिंग सोडा का छिड़काव सप्ताह में तीन से चार बार ज़रूर करें।
  • आप चाहें तो पानी में मिक्स किए बिना भी बेकिंग सोडा को जोंक के आसपास रख सकते हैं।
  • नोट: चूना के इस्तेमाल से भी जोंक को भाग सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@dailymail,wpengine)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP