Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:59 AM IST

टाइल्स ग्राउट के दाग को आसानी से साफ करता है ये घरेलू नुस्खा

लेख पढ़ने के बाद टाइल्स ग्राउट में बीच में मौजूद गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। 
Updated:- 2022-08-08, 12:28 IST
image

घर की सफाई को लेकर लगभग हर कोई सचेत रहता है। खासकर मानसून के समय घर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए सभी लोग सफाई करते रहते हैं। लेकिन साफ-सफाई के बाद भी टाइल्स ग्राउट के बीच में गंदगी दिखाई देती है, क्योंकि वो दाग आसानी से साफ नहीं होता है।

ऐसे में इस लेख हम आपको एक बेहतरीन उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके टाइल्स ग्राउट के बीच में मौजूद दाग को आप आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं। 

सबसे पहले करें ये काम 

easy steps to clean bathroom tiles grout

टाइल्स ग्राउट के बीच में मौजूद गंदगी को साफ करना बहुत आसान काम है, लेकिन सफाई से पहले आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। जैसे-सबसे पहले आप टाइल्स के ऊपर 1-2 लीटर पानी को डालकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इससे ग्राउट के बीच में मौजूद गंदगी फूल जाती है जिसे आप आसानी से साफ कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: घर की सफाई झटपट करने के लिए ये 7 क्‍लीनिंग टिप्‍स आजमाएं

 


बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल 

cleaning tips to bathroom tiles grout with baking soda

जी हैं, जिस उपाय से टाइल्स ग्राउट की सफाई करने के बारे में जिक्र कर रहे हैं उसका नाम है बेकिंग सोडा। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से आप ग्राउट साफ करने के अलावा टाइल्स पर मौजूद सब्जी का दाग, नेल पेंट का दाग आदि को साफ कर सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

  • सबसे पहले आप 2 चम्मच बेकिंग सोडा में 1 चम्मच नींबू के रस को डालकर लेप बना लीजिए।
  • अब इस लेप को टाइल्स ग्राउट के ऊपर लगाकर लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
  • 10 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश या पुराने ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। (ऑयली टाइल्स की सफाई के टिप्स)
  • दाग साफ करने के बाद पानी से धो लें। पानी से धोने के बाद क्लीनिंग कपड़े से पोंछ लें।
  • आप देखेंगे कि टाइल्स ग्राउट से दाग गायब है।

इसे भी पढ़े: घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई

 

इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल 

tricks to clean bathroom tiles grout

टाइल्स ग्राउट के बीच में मौजूद गंदगी साफ करने के लिए सिर्फ बेकिंग सोडा का ही इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, बल्कि अन्य कई क्लीनिंग चीज का इस्तेमाल करके साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप सिरका का इस्तेमाल करके भी साफ कर सकते हैं। सिरका के अलावा आप हाइड्रोजन पेरोक्साइड या फिर ब्लीचिंग पाउडर की मदद से भी आप दाग की सफाई कर सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@thesun.co,fantasticservices)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।