केरोसिन का तेल घर के कई कामों को बनाएगा आसान, जानिए कैसे

केरोसिन का तेल! शायद, पेट्रोल और डीजल के आगे भला इस तेल कौन याद रखता है। लेकिन, शायद आप ये नहीं भूलें होंगे कि आज से कुछ साल पहले शहर से लेकर गांव में इसी तेल का सबसे अधिक उपयोग किया जाता था। आज भी गावों में केरोसिन के तेल का इस्तेमाल लालटेन और दीया जलाने के साथ-साथ खेतों में पानी देनी वाली मशीन यानि वाटर पंप और ट्रैक्टर में इसका ही इस्तेमाल होता है।
लेकिन, आपको बता दें कि केरोसिन का तेल सिर्फ इन्हीं कामों में इस्तेमाल नहीं होता है बल्कि, घर के कई अन्य मुश्किल कामों को आसान बनाने के लिए भी इस्तेमाल होता है। जी हां, केरोसिन तेल/मिट्टी का तेल भी कहते है उसके कुछ बेहतरीन इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाने के बाद आप भी अपने घरों में मिट्टी का तेल रखना ज़रूर चाहेंगे, तो आइए जानते हैं।
दीमक की समस्या करें दूर
जी हां, दीमक की समस्या से दूर करने के लिए आज भी गांव के लोग मिट्टी के तेल का ही इस्तेमाल करते हैं। लकड़ी के फर्नीचर से लेकर दीवारों में लगने वाली दीमक की समस्या को दूर करने के लिए एक बेस्ट उपाय हो सकता है। ये हम सभी जानते हैं कि दीमक लकड़ी या दीवारों को अंदर में खोकला कर देती हैं। ऐसे में इनकों दूर भगाने के लिए मिट्टी का तेल बेस्ट तरीका है। इसके लिए दीमक वाली जगह पर एक से दो चम्मच मिट्टी का तेल डाल दीजिए। इसकी तेल दुर्गन्ध के चलते कुछ ही देर में दीमक की समस्या दूर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: परफ्यूम को इस तरह घर के कामों में किया जा सकता है इस्तेमाल, जानिए कैसे?
गार्डन को रखें सुरक्षित
गार्डन को कीड़ों-मकोड़ों से सुरक्षित रखना है तो मिट्टी का तेल एक बेस्ट उपाय हो सकता है। जिस तरह से इसकी तेल दुर्गन्ध के चलते दीमक की परेशानी दूर हो जाती है, ठीक उसी तरह गार्डन से कीड़े भी भाग खड़े होंगे। इसके लिए एक से दो चम्मच केरोसिन का तेल और एक लीटर पानी का एक घोल तैयार कर लीजिए। अब इस घोल को किसी स्प्रे बोतल में भरकर पौधे के पत्तों और आसपास की जगहों पर अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। इससे कभी कीड़े पौधे के आसपास भी नहीं भटकेंगे।
स्क्रू खोलने में करें इस्तेमाल
वैसे तो आप किसी भी स्क्रू को खोलने के लिए सरसों का तेल या फिर किसी अन्य तेल का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन, जब उस स्क्रू में जंग लग जाता है तो खोलने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में मिट्टी का तेल कारगर साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से जंग भी हट जाता है और स्क्रू भी जल्दी खुल जाते हैं। इसके लिए स्क्रू पर एक से दो चम्मच मट्टी का तेल डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। कुछ देर बाद स्क्रू ड्राइवर से उसे खोल लीजिए। मिट्टी तेल की मदद से अलमारी, बाथरूम या किसी अन्य जगह जंग लगे पेंच को आसानी खोल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: आपके गार्डन के पौधे रहेंगे हरे-भरे, बस इस तरीके से इस्तेमाल करें हींग
बरसाती कीड़ों को दूर भगाने के लिए
जी हां, मिट्टी के तेल का सबसे बेहतरीन इस्तेमाल बरसाती कीड़ों को दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। स्लग कीड़े, मिली बग, चींटी आदि तमाम तरह के बरसाती कीड़ों को दूर भगाने के लिए केरोसिन का तेल बेस्ट उपाय हो सकता है। इसी तेज महक के चलते कोई भी कीड़े न ही घर में दस्तक देंगे और नहीं किसी अन्य जगह। हालांकि, इसकी बदबू थोड़ी तेज होती है लेकिन, घर से कीटों को दूर रखने के लिए यह बेस्ट उपाय हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@herzindagi.info,bsmedia.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।