गार्डन या घर में कुछ ऐसे कीड़े पहुंच जाते हैं जो बहुत जहरीले होते हैं। कई बार जहरीले कीड़ों के काटने से बहुत परेशानी भी बढ़ जाती है। जैसे-बिच्छू, सांप या फिर डंक मारने वाले कीड़ों के काटने से भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। बीटल कीड़ा भी एक ऐसा कीड़ा है जिसके काटने से शरीर को नुकसान हो सकता है।
आपको बता दें कि बीटल कीड़े की कई तरह की प्रजातियां होती हैं। आमतौर यह 1 से 2.5 सेंटीमीटर के आकार के होते हैं। यह काफी जहरीले होते हैं और कई बीटल लाल-काले स्पॉट वाले भी होते हैं।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप गार्डन या घर में आने से बीटल कीड़े से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं।
नीम के तेल का इस्तेमाल करें
- यह हम सभी जानते हैं कि नीम का तेल एंटीबैक्टीरियल होता है। इसके उपयोग से बीटल कीड़े को मर सकते हैं या फिर गार्डन या घर से आप इसे भगा सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1/2 लीटर पानी को स्प्रे बोतल में डालें।
- अब इसमें 3 चम्मच नीम के तेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- नीम का तेल मिक्स करने के बाद कुछ देर सेट होने के लिए छड़ो दें।
- अब इस स्प्रे का छिड़काव उन स्थानों पर करें यहां सबसे अधिक बीटल कीड़े नज़र आते हैं।
घर में आने से बीटल कीड़े को कैसे रोकें?
बीटल कीड़े सिर्फ गार्डन में भी नहीं बल्कि कई बार घर में भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में यह ध्यान देना बहुत ज़रूरी है कि ये किस स्थान से घर में प्रवेश करते हैं। बीटल कीड़े आमतौर खिड़की के द्वारा घर में घुस जाते हैं। ऐसे में आपको खिड़की में विंडो नेट ज़रूर लगवाना चाहिए।
बीटल कीड़े सिर्फ खिड़की से ही नहीं बल्कि कई बार बाथरूम की नाली से होते हुए भी घर के अंदर पहुंच जाते हैं। ऐसे में बाथरूम की नाली या बेसिन की सफाई करते रहना बहुत ज़रूरी है।
बाथरूम नाली और किचन नाली से बीटल कीड़े को भगाने के टिप्स
अगर आपको लगता है कि बीटल कीड़े बाथरूम की नाली या फिर किचन की नाली से घर में प्रवेश करते हैं तो फिर उन्हें आसानी से भाग सकते हैं या मार सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले 1 लीटर पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच नींबू के रस को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इस मिश्रण को नाली के अंदर डालकर छोड़ दें।
- इस प्रक्रिया को सप्ताह में 2-3 बार ज़रूर करें। इससे कभी भी बीटल कीड़े नहीं आएंगे।
गार्डन की सफाई का रखें ध्यान
- गार्डन में यह कीड़े उसी समय सबसे अधिक लगते हैं जब साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार प्लांट के आसपास इतनी गंदगी रहती कि यह कीड़े आसानी से देखे जा सकते हैं।
- इसके अलावा कई लोग किचन के कचरा को गार्डन के साइड ही रखते हैं। आपको बता दें कि यह कचरे के ऊपर सबसे अधिक बैठते हैं। ऐसे में गार्डन की सफाई और कचरे की सफाई पर भी आपको ध्यान देने की ज़रूरत है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit(@sutterstocks)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों